फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samarth portal will open soon, odd semester forms will be filled

Meerut News: जल्द खुलेगा समर्थ पोर्टल, भरे जाएंगे विषम सेमेस्टर फार्म

Sun, 03 Nov 2024 04:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Samarth portal will open soon, odd semester forms will be filled
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय उससे संबंधित कॉलेजों में स्नातक विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए जल्द ही समर्थ पोर्टल खुलने जा रहा है। जिसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सीसीएसयू में समर्थ पोर्टल पर चार लाख 22 हजार छात्रों का डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया चल रही है। छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए एक माह का समय दिया जाएगा। परीक्षा दिसंबर में शुरू होगी।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सख्त निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय ने इस सत्र के परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल से भरवाने की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से एनईपी विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाने शुरू करा दिए गए थे, जिन्हें तकनीकी कारणों से बंद कर दिया गया है। अब तक जो छात्र पुराने व्यवस्था में परीक्षा फार्म भरकर शुल्क जमा करा चुके हैं, उन पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से समर्थ पोर्टल पर कर्मचारियों की सभी गतिविधियां, वित्तीय गतिविधियां, शिक्षकों, कर्मचारियों के अवकाश, बिलिंग के साथ ही पाठ्यक्रम व कोर्स को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। सीसीएसयू से संबद्ध 718 काॅलेज हैं। परिसर व संबद्ध काॅलेजों में 228 कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 3,200 कोर्स संचालित हैं। अब परीक्षा फार्म भी समर्थ पोर्टल पर भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना मोबाइल नंबर व ई-मेल आइडी ही डालें छात्र
ऑनलाइन पंजीकरण कराते समय छात्र अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी ही डाले। सीसीएसयू की ओर से सभी सूचनाएं छात्र-छात्राओं को उनके मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। पहले पंजीकरण कराते समय जिन छात्रों के फार्म में साइबर कैफे संचालकों की ई-मेल आइडी है, उन्हें समर्थ पोर्टल पर अपना विवरण संशोधित कराने का एक मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed