फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Salutations to the feet of Satguru who unites the soul with God

आत्मा का परमात्मा से मिलन कराने वाले सतगुरु के चरणों में नमन

Fri, 11 Jul 2025 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 11 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Salutations to the feet of Satguru who unites the soul with God
- दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में विभिन्न धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस दौरान स्कूल, गुरुकुल, शिक्षण संस्थानों पर बच्चों ने अपने गुरु श्री को नमन किया। सीसीएसयू में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में महोत्सव हुआ। आत्मा का परमात्मा से मिलन कराने वाले सतगुरु के चरणों में नमन किया गया। पूजन में गुरु वंदना की गई। सत्संग, संत वाणी और संगीतमय कार्यक्रम हुआ।
साध्वी श्वेता न गुरु शिष्य संबंध की गहराई के उदाहरण प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि शिष्य को गुरु के आदेश का पालन करना चाहिए। सतगुरु अपने शिष्य को प्रेम और आशीर्वाद दोनों प्रदान करता है। पूर्ण गुरु के आगमन से शिष्य के जीवन में आंतरिक जागृति आती है। नौचंदी स्थित बालाजी मंदिर में शुभ योग संयोग में गुरु पूर्णिमा पूजन कार्यक्रम हुआ। आचार्य मनीष स्वामी ने कहा कि शिष्य अपने गुरु की कृपा से ज्ञान प्राप्त करता है। उन्होंने गुरु शिष्य परंपरा का महत्व बताया। उन्होंने आओ गुरुवर मेरे माला डालू तेरे तुमको ध्याऊं, ऊंचे आसन पर तुमको बैठाऊं सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थापक नरेंद्र स्वामी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित किया। पूजन का सौभाग्य अनुराग सिंघल, रचित सिंघल को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली से भी गुरु भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम में नरेंद्र अग्रवाल, बाल किशोर शर्मा, सतीश शर्मा, जगमोहन लाल, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वैदिक यज्ञ के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व
सूरजकुंड गुरु पूर्णिमा पर महिला पतंजलि योग समिति के वैदिक यज्ञ के साथ पर्व मनाया गया। यज्ञ ब्रह्मा कुशाग्र ने यज्ञ संपन्न कराया। प्रेमपाल आर्य ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु का शाब्दिक अर्थ बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का प्रथम गुरु परमेश्वर है। जो गुरुओं के भी गुरु होने के कारण परम गुरु कहलाते हैं। इसके बाद माता-पिता और आचार्य भी महत्वपूर्ण गुरुजन हैं। हर्षिता आर्या ने योग ऋषि गुरुदेव स्वामी रामदेव द्वारा मानवता और राष्ट्र के लिए किए गए अतुलनीय कार्यों के विषय में बताया। इस दौरान हर्षिता आर्या, संतोष त्यागी, कमलेश रानी, चंदना रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु वंदना के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ
तिलक रोड गायत्री ज्ञान मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं व्यास पूजन किया गया। आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा ने वंदना की। नवीन सदस्यों का गुरु दीक्षा संस्कार हुआ। यज्ञ में सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान खूबचंद सिंह, शांति आर्य, रीता सक्सेना, अमर अग्रवाल, राहुल रहे। सहयोग सामाजिक संस्था द्वारा गुरु पूर्णिमा पर 64 वां सामूहिक सुंदरकांड पाठ ब्रह्मपुरी मास्टर काॅलोनी में हुआ। दिनेश कुमार शांडिल्य ने गुरु पूर्णिमा से जुड़ी विभिन्न घटनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान अजय शर्मा, पंडित महेश शर्मा ने भी विचार रखे। आकाशपुरम मेहंदीपुर बालाजी छोटा चुलकाना धाम में गुरुदेव दीपेंद्र कुमार ने कहा कि परमात्मा के मार्ग पर चलने का रास्ता गुरु ही दिखाते हैं।
गुरु ही शिष्य को प्रदान करता है ज्ञान : अखिल दास
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाबा औघड़नाथ मंदिर में श्रीराम कथा हुई। कालरात्रि पीठाधीश्वर अखिल दास महाराज ने गुरु की महिमा बताई। उन्होंने बताया कि गुरु ही शिष्य को ज्ञान प्रदान करता है। गुरु बिना कोई सही दिशा नहीं प्राप्त कर सकता है। गुरु पर विश्वास बड़ी मुश्किलों को दूर कर देता है। इस विश्वास की शक्ति के कारण शिष्य बड़ी से बड़ी मुश्किल को पार कर विजेता बनता है। उन्होंने श्रीराम कथा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि श्रीराम ने सदा गुरु और पिता की आज्ञा का पालन किया।

शनि देव मंदिर में रक्षा कवच का वितरण
सिद्धपीठ संकट मोचन हनुमान श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर वेस्ट एंड रोड पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने बाला जी महाराज को भोग लगाया। गुरु पूजा, पादुका पूजन और प्रसादी का कार्यक्रम में हुआ। इस दौरान रक्षा कवच का वितरण किया गया। उधर, सिद्धपीठ श्री दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर पंडित विवेक दत्त ने हनुमान जी को चोला चढ़ाया है। इस दौरान रक्षासूत्र का वितरण किया गया। ठठेरवाड़ा सिद्धपीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर में जगद्गुरु शंकराचार्य इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर कृष्ण स्वरूप महाराज ने पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed