फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Salim Murder Case: Three accused arrested and sent to jail.

Meerut News: सालिम हत्याकांड- तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sat, 29 Aug 2026 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Salim Murder Case: Three accused arrested and sent to jail.
- मुखबरी के शक ने बढ़ाई रंजिश, चाकू से छह बार के बाद गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना सरूरपुर पुलिस ने डाहर में हुई सालिम की हत्या में नामजद तीन हत्यारोपियों शाहरुख, गुलजार और मजर खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मुखबरी के शक की रंजिश में सालिम की शुक्रवार रात चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता शहजाद की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों शाहरुख, गुलजार, सोनू, रिहान, असलम व मजर खान के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है
जांच अधिकारी थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों ने सालिम पर करीब छह बार चाकू से वार किए। जब वह नहीं मरा तो गुलजार ने उसे गोली मार दी। पोस्टमार्टम में सालिम के शरीर में गोली पाई गई है। पुलिस ने शनिवार को नामजद आरोपी शाहरुख, गुलजार और मजर खान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और तमंचा बरामद किया गया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, 19 मई को सालिम बाइक चोरी के एक मामले में जेल गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद उसे शक था कि शाहरुख ने उसकी मुखबरी की है। इसी शक को लेकर ईद उल अजहा के दिन दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों का शांति भंग की धारा में चालान किया था। तब से ही दोनों पक्षों में रंजिश बनी हुई थी। तनातनी इतनी बढ़ गई थी कि शाहरुख ने छह दिन पहले ही अपने साथियों के साथ मिलकर सालिम की हत्या की योजना बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस बल तैनात, परिजनों का बुरा हाल
सालिम की दफीना यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए, जिसके चलते गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया था। मृतक की पत्नी रानी और मां जायदा का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन माह की मासूम बेटी सदफ को गोद में लिए परिजन बिलखते रहे।
--------------------
परिजनों ने की आरोपियों के एनकाउंटर की मांग
मौके पर मौजूद अधिकारियों से परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होगी तब तक उनके बेटे को इन्साफ नहीं मिलेगा। इसके बाद गमगीन माहौल में शव को दफनाया।

--------------

छह महीने पहले तक दोस्त थे सालिम और गुलजार, विवाद के बाद बदले रिश्ते:
सालिम हत्याकांड में आरोपी गुलजार ने पुलिस पूछताछ में कई अहम दावे किए है। गुलजार के मुताबिक करीब छह महीने पहले तक उसकी सालिम से गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ उठते-बैठते थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद रिश्तों में खटास आ गई। गुलजार ने बताया कि विवाद के बाद उसने सालिम से दूरी बना ली और शाहरुख के साथ रहने लगा। पुलिस अब गुलजार के बयानों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed