फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sakshi Maharaj said after the verdict on Ayodhya, my predictions on the Ram temple proved to be true

साक्षी महाराज बोले, सत्य साबित हुई राम मंदिर पर मेरी भविष्यवाणी, ओवैसी न करें गद्दारी की बातें

Tue, 12 Nov 2019 01:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Nov 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj said after the verdict on Ayodhya, my predictions on the Ram temple proved to be true
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या मामले पर फैसला आने के बाद भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मेरठ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ लोग कहते थे कि मंदिर कब बनाएंगे। मैंने कहा था कि 2019 में यदि मंदिर नहीं बना तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। लेकिन उस समय मेरी बात को जनता ने मजाक समझा, जबकि मेरी भविष्यवाणी सत्य साबित हुई है। 

विज्ञापन


वहीं असदुद्दीन ओवैसी की बयानबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके सवाल का रामदेव ने सटीक जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे आदमी पर चर्चा कर उन्हें मशहूर करने की जरूरत नहीं है। सांसद ने कहा कि जब औवेसी ने पहले ही कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा उसे स्वीकार किया जाएगा। तो अब वह क्यों गद्दारी की बातें कर रहे हैं। उन्हें गद्दारी की बातें नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को हरिद्वार से दस दिन के प्रवास के बाद लौटते हुए साक्षी महाराज ने सोमवार को मेरठ में पत्रकारों से बातचीत की। यहां वह सदर स्थित बालाजी मंदिर के महामंडलेश्वर महंत महेंद्रदास महाराज के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने यह भी बता दिया था कि छह दिसंबर 2019 को राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। यह भी आज सत्य साबित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अयोध्या फैसले का दिल से स्वागत... गले मिले शहर काजी और पुजारी, देखें तस्वीरें

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाया गया। लेकिन इस आदेश के बाद भी कयास लगाए जा रहे थे कि पता नहीं देश में क्या होगा। लेकिन पूरे हिंदुस्तान में पत्ता तक नहीं हिला। केवल हैदराबाद और जब देश आजाद हुआ तब भी हैदराबाद की चाल उल्टी थी। लेकिन सरदार पटेल ने कुछ नहीं होना दिया। 

आज फिर अलगाव की जो बातें हो रही हैं वहां से, वह उनके और राष्ट्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई ने एकता की जो मिसाल पेश की है। वह तारीफ ए काबिल है।

साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर को लेकर लगातार साधु-संतों ने आंदोलन चलाया। अब जाकर उनका आंदोलन व संघर्ष सफल हुआ है। पूरे देश ने अयोध्या के निर्णय पर शांति व सद्भावना का परिचय दिया है। पूरा देश एक सूत्र में है।

कारसेवकों को है श्रेय
साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर के लिए कारसेवकों ने लंबी लड़ाई लड़ी। कोठारी बंधुओं को गोली मेरे सामने लगी थी। तब मैं सोच रहा था कि गोली मुझे क्यों नहीं लगी। मैं उस समय अयोध्या में था। लाखों लोगों ने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि के लिए आंदोलन लड़ा। उन सभी कारसेवकों को इसका श्रेय जाता है। 

इन्होंने किया स्वागत
महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महेंद्र दास महाराज के साथ सुदर्शन चक्र महाराज ने साक्षी महाराज को स्फटिक की माला भेंट की। इस दौरान कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल भी मौजूद रहे। श्रीरामलीला कमेटी छावनी के पवन गर्ग, गणेश अग्रवाल, विजय कुमार बिज्जी के अलावा संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, मोहन लाल गर्ग, नितिन दास, जतिन दास आदि ने स्वागत किया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed