अयोध्या मामले में आम से लेकर खास लोगों की नजर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी थी। फैसला आने के बाद हिंदू और मुस्लिम समाज के अधिकतर लोगों ने अमन और सौहार्द कायम रखने की अपील की। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
अयोध्या फैसले का दिल से स्वागत... गले मिले शहर काजी और पुजारी, देखें तस्वीरें
बागपत जनपद के पुराना कस्बा में सुबह दस बजे रोज की तरह ही माहौल था। यहां कुछ लोग टीवी और मोबाइल से चिपके थे। हाफिज मोहम्मद हामिद कहते हैं कि देश की सबसे बड़ी पंचायत का फैसला है, इसे सम्मान देना चाहिए। यहां से गुजर रहे रोहताश ने कहा कि भाईचारा सबसे पहले है।
यह भी पढ़ें: यूपी: यहां दिखा सांप्रदायिक सौहार्द का नजारा, एक-दूसरे को गले लगाकर फैसला स्वीकारा
वहीं दोपहर 12 बजे बाबा जानकी दास मंदिर के पुजारी पंडित राजकुमार शास्त्री भी केतीपुरा की एक मीनार मस्जिद में पहुंच गए। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। यहां भाईचारे की अलख जगी। दोनों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला मान्य है। सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि अपने-अपने इलाके का माहौल खराब नहीं होने दें। भाईचारा कायम रखें और आने वाली पीढ़ियों को संयम का संस्कार दें। हनुमान मंदिर रोड मिश्रित आबादी का क्षेत्र है।
सुनील यादव ने कहा कि टीवी पर अधिक हल्ला है, उनके मोहल्ले में ज्यादा भाईचारा है। फिरोज ने कहा कि सभी लोग अपने कामों में व्यस्त हैं। जो फैसला आया, उसका सम्मान करते हैं।
यह भी पढ़ें: अयोध्या पर ऐतिहासिक फैसला: तस्वीरों में देखें पश्चिमी यूपी के शहरों में दिनभर कैसा रहा माहौल
किसने क्या कहा...
शहर काजी हबीबुर्रहमान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला मान्य है। इस पर टिप्पणी करने के बजाए, सबको इसे मानना चाहिए। युवा लोग ध्यान रखें कि भाईचारा सबसे बड़ी ताकत है।
बाबा जानकी दास मंदिर के पुजारी राजकुमार शास्त्री ने कहा कि जिले का माहौल खुशनुमा है। गांव से लेकर शहर तक लोग प्यार से रहें और एक मिसाल कायम करें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/