फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saint like a lit guruvar

दीपक के समान होते हैं संत : गुरुवर

Tue, 17 Mar 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
saint like a lit guruvar
हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में भक्तामर विधान एवं पाठ के 39 वें दिन सोमवार को मंत्रों के साथ कार्यक्रम शुरू किया। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य ब्रजबहादुर जैन, स्वर्ण कलश से अभिषेक विजय बहादुर जैन, शांतिधारा करने का उज्जवल जैन, नमन जैन राकेश जैन को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्ज्वलन सर्वेश जैन ने किया। बा. ब्र. सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। 201 परिवारों की ओर से विधान किया। जयमाला जैन, रेणू जैन, रजनीश चंद जैन, महक, निधि जैन, मोनिका जैन, संजय जैन आदि उपस्थित हुए। समस्त स्थानीय जैन समाज, बड़ा मंदिर व गुरुकुल के शिक्षक व छात्र उपस्थित हुए। गुरुवर श्री भावभूषण जी ने मंगल उद्बोधन में कहा कि 100 साल के अंधकार को दूर करने के लिए सौ साल पुराने दीपक की आवश्यकता नहीं होती है। किसी भी दीपक से घनघोर अंधकार झट से दूर हो जाता है। उसी प्रकार भगवान सूर्य के समान और संत दीपक के समान है। जो हमारे जीवन के अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करते हैं। इस दौरान मनोज जैन, सुभाष जैन, राजीव जैन, प्रेम जैन, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed