फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sahranpur: Lightning strikes house, roof collapses; elderly woman and three children injured in Moura

Sahranpur: चिराऊ में बिजली गिरने से मकान की छत-दीवार गिरी, मौरा में जर्जर मकान ढहा; वृद्धा समेत तीन बच्चे घायल

Wed, 06 May 2026 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 06 May 2026 11:53 AM IST
सार

बड़गांव क्षेत्र के चिराऊ गांव में बिजली गिरने से मकान की छत और दीवार गिर गई, जबकि मौरा गांव में जर्जर मकान की छत ढहने से वृद्धा और तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Sahranpur: Lightning strikes house, roof collapses; elderly woman and three children injured in Moura
बिजली गिरने से मकान ढहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बड़गांव क्षेत्र के चिराऊ और मौरा गांव में मंगलवार रात दो अलग-अलग हादसों में मकानों की छत गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चिराऊ में बिजली गिरने से मकान की छत और दीवार धराशाई हो गई, जबकि मौरा गांव में जर्जर मकान की छत गिरने से एक वृद्धा सहित तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ मे अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, BCA छात्र करता था सप्लाई, मौसी के घर छिपाए हथियार, चार गिरफ्तार

विज्ञापन

चिराऊ में बिजली गिरने से मकान ढहा
चिराऊ गांव में मंगलवार रात रामकुमार पुत्र संतराम के मकान पर अचानक बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही मकान की छत और दीवार टूटकर नीचे गिर गई। हादसे के समय मकान के अंदर पशुओं के लिए रखा गया भूसा भी बिखर गया और बरसात में खराब हो गया। हालांकि मकान के बराबर में बंधे पशु सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने शासन से आर्थिक मदद की मांग की है।

मौरा में जर्जर मकान की छत गिरी
दूसरी घटना मौरा गांव में सामने आई। यहां अल्का पत्नी आदेश के जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। उस समय मकान के अंदर उनकी सास सावित्री और तीन बच्चे सो रहे थे। छत गिरने से चारों को चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

खुले आसमान के नीचे आया परिवार
छत गिरने के बाद मकान पूरी तरह रहने लायक नहीं बचा है। ऐसे में पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। दोनों परिवारों ने प्रशासन से मुआवजा और मदद की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed