फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sahil Shukla also asked for a government lawyer to fight the case

Meerut News: साहिल शुक्ला ने भी केस लड़ने के लिए सरकारी वकील मांगा

Tue, 25 Mar 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sahil Shukla also asked for a government lawyer to fight the case
सौरभ हत्याकांड:-
विज्ञापन

मुस्कान और साहिल से मिलने परिजन नहीं आए, पैरोकारी से भी किया इन्कार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान के बाद उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने भी जेल अधीक्षक को प्रार्थना देकर केस लड़ने व पैरोकारी के लिए सरकारी वकील की मांग की है। इससे पहले मुस्कान भी सरकारी वकील की मांग कर चुकी है। अभी तक दोनों के परिजनों में से कोई भी उनसे मिलने जेल में नहीं पहुंचा है। मुस्कान के परिजनों ने उसकी पैरोकारी करने से इन्कार किया था। अब साहिल के परिजनों ने भी उससे मिलने और पैराेकारी करने से इन्कार कर दिया है।
जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने बताया कि पैरोकारी की मांग करने पर दोनों आरोपियों के प्रार्थना पत्र को अदालत में भिजवा दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को सरकारी वकील मिल जाएंगे। दोनों की स्थिति सामान्य हो रही है। हालांकि अभी भी दोनों को निगरानी में रखा गया है। योग और नशा मुक्ति केंद्र में उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है, ताकि वो नशे की गिरफ्त से बाहर आ सकें। डॉक्टरों से भी उनका उपचार कराया जा रहा है। दोनों को सुबह चाय, इसके बाद नाश्ता, दोपहर में खाना और शाम को फिर खाना दिया जा रहा है। पहले चार दिनों तक उन्होंने खाना बहुत कम खाया था, अब वो भरपेट खाना खा रहे हैं। अन्य बंदियों को उनसे बात न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

----------
बेटी को भी याद नहीं किया
जेल में बंद मुस्कान ने एक बार भी अपनी बेटी को याद नहीं किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि दोनों जेल से बाहर निकलना चाहते हैं। वह अपने परिजनों को याद नहीं करते। मुस्कान ने अपनी बेटी को भी याद नहीं किया। जेल मैन्युअल के अनुसार दस दिनों के बाद उन्हें काम करना होगा। महिला जेल में सिलाई और फुटबाल बनाना सिखाया जाता है। मुस्कान से पूछा जाएगा कि वो क्या करना चाहती है। उसके बाद उसे उसका ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
अभी प्रेग्नेंसी टेस्ट नहीं कराया
जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल नियमावली के अनुसार महिला बंदी की हालत को देखकर महिला डॉक्टर ही प्रेग्नेंसी टेस्ट कराने की मांग करती है। इसके बाद जिला चिकित्सालय में उसका प्रेग्नेेंसी टेस्ट कराया जाता है। अभी डॉक्टरों ने इस टेस्ट की सलाह नहीं दी है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed