फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sahil Hotel owner Vinod Arora arrested

साहिल होटल का मालिक विनोद अरोड़ा गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2021 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sahil Hotel owner Vinod Arora arrested
मेरठ। देह व्यापार के मामले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने शनिवार को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय रिमांड मजिस्ट्रेट आसमा सुल्ताना ने आरोपी को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में आठ आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

एएचटीयू के इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा के अनुसार, 17 जुलाई 2019 को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट स्थित साहिल होटल पर छापा मारा गया था। पुलिस ने होटल से चार लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। होटल मैनेजर अशोक कुमार ने बताया था कि होटल मालिक विनोद अरोड़ा है। उसी के कहने पर यहां लड़कियां लाई जाती हैं। मामले में विनोद अरोड़ा समेत 9 लोगों के खिलाफ एएचटीयू थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना में पुलिस ने विनोद अरोड़ा के खिलाफ साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मौके से किया था गिरफ्तार
होटल से पुलिस ने मैनेजर व सेक्स रैकेट संचालक अशोक कुमार निवासी नेपाल, संजय निवासी मुंडाली, ग्राहक नीरज व सुनील निवासी खरखौदा, अभिषेक निवासी हस्तिनापुर, मनोज निवासी अमरोहा, खरखौदा और हस्तिनापुर निवासी दो युवतियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में लाई जाती थीं लड़कियां
पुलिस के अनुसार, होटल मैनेजर अशोक और संजय ने बताया था कि होटल में जो लड़कियां लाई जाती थीं, उन्हें अलग कमरे दिए जाते थे। यहां से शहर के एक दर्जन होटलों में लड़कियां भेजी जाती थीं। मैनेजर ने एक माह में 70 से ज्यादा लोगों को कॉल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed