फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, Young man to arrested with fake notes of one lakh

यूपी: नकली नोटों की छपाई करने वाला आरोपी दबोचा, दूसरे राज्यों में भेजता था जाली करेंसी

Thu, 15 Nov 2018 02:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 15 Nov 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, Young man to arrested with fake notes of one lakh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के सहारनपुर में नकली नोटों की छपाई और सप्लाई का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने लखनौती बस स्टैंड के निकट से 1.13 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नकली नोट बनाने में प्रयोग किया गया कंप्यूटर एवं प्रिंटर भी बरामद किया है, जबकि आरोपी का साथी फरार हो गया।

विज्ञापन

 
पुलिस को बुधवार को गंगोह के लखनौती बस स्टैंड के निकट एक स्थान पर नकली नोटों की सप्लाई किए जाने की सूचना मिली। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि नकली करेंसी सप्लाई किए जाने की सूचना पर पुलिस ने लखनौती बस स्टैंड के निकट आरोपियों की घेराबंदी की और एक युवक को दबोच लिया। जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.13 लाख रुपये के पांच-पांच सौ के नकली 226 नोट बरामद किए। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लखनौती में एक मकान से एक कंप्यूटर एवं प्रिंटर भी बरामद किया, जबकि एक युवक फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फाजिल निवासी ग्राम लखनौती बताया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

असली के बदले दोगुने नकली नोट देता था
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पूछताछ पर गिरफ्तार आरोपी फाजिल ने बताया कि वह अपने भागे हुए साथी सावेज निवासी मिर्जा वाली गली ग्राम लखनौती के साथ मिलकर उसके घर पर लैपटाप एवं प्रिंटर की मदद से नकली नोट छापता था। वह लोगों से असली करेंसी लेकर दोगुनी नकली करेंसी देता था। वे दोनों लखनौती अड्डे पर नकली करेंसी खेप देने के लिये आए थे। 

देहरादून भेजते थे नकली नोट 
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी फाजिल ने बताया कि वे एक सप्ताह से ही नकली नोट छापने का काम कर रहे थे और नकली नोटों की सप्लाई देहरादून कर रहे थे। पुलिस सप्लाई लेने वाले लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed