फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Woman died under suspicious circumstances, police engaged in investigation

सहारनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 01 Oct 2023 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Oct 2023 03:52 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी भरतपुर गांव में सदिग्ध परिस्थितियों मे महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Saharanpur: Woman died under suspicious circumstances, police engaged in investigation
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में सदिग्ध परिस्थितियों मे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर सहित फारेंसिक टीम ने मोके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी सुनील कुमार की पत्नी कोमल (30) वर्ष की सदिग्ध परिस्थितियों मे अस्पताल मे मौत हो गई। जिसकी जानकारी डाक्टरो द्वारा पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। वहीं गांव मे पहुंचकर सीओ सदर अभितेश सिंह सहित फारेंसिक टीम ने मोके पर जांच पड़ताल करते हुए कुछ सेंपल एकत्र किए हैं।

सीओ सदर अभितेश सिंह ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

सुनील की शादी वर्ष 2019 मे थाना नागल के गांव नगली निवासी कोमल के साथ हुई थी। सुनील रेलवे जगाधरी वर्कशाप मे नौकरी करता है। तथा कोमल से दो बच्चे है। जिनकी उम्र चार ओर तीन साल  है। सुनील ने बताया की कोमल को कई दिनों से बुखार आदि आ रहा था।  जिसके चलते उसकी तबियत खराब हो गई थी ओर उसे सहारनपुर किंग हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था जहाँ उसकी रविवार सुबह मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed