फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: woman died in floods in Shankbhari Devi, daughters were rescued by students

Saharanpur: शांकभरी देवी में आई बाढ़ में बही श्रद्धालुओं की कार, महिला की मौत, बेटियों को छात्रों ने बचाया

Tue, 13 Sep 2022 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Sep 2022 11:07 AM IST
सार

सहारनपुर में सिद्धपीठ शांकभरी देवी में अचानक आई बाढ़ में देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार बह गई। हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि उसकी तीन बेटियां बाल-बाल बचीं। एक बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: woman died in floods in Shankbhari Devi, daughters were rescued by students
मां की मौत के बाद रोती बेटियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सिद्धपीठ शांकभरी देवी में आई बाढ़ में देवी दर्शनों को जा रहे श्रद्धालुओं की कार बहने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटियां को सुरक्षित बचा लिया गया। महिला की मौत से दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि तीसरी बेटी की हालत गंभीर है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजब हाल: सीएम योगी करके गए लोकार्पण, अब स्टाफ ने मशीन को पैक कर कमरे में रखवाया, जांच के लिए पहुंच रहे मरीज
विज्ञापन


शाकंभरी देवी के खोल में आई बाढ़ में कार बहने से सीमा (55) पत्नी हेमंत निवासी शुगर मिल कालोनी सहारनपुर की मौत हो गई। इस दौरान महिला की दो बेटियों तानिया, मेघा व चालक रवि को शंकराचार्य आश्रम के संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने बचाया। बताया गया कि एक लड़की रिया को वनकर्मी द्वारा बामुश्किल बचाया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ में कार बहने की सूचना मिलते ही तहसीलदार प्रकाश सिंह सीओ मुनीश चंद्र, इंस्पेक्टर एचएन सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं मां की मौत के बाद दो बेटियों का रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed