फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur wire, connected with the old currency of 80 crore, such was the turnover of the exchange

80 करोड़ की पुरानी करेंसी से जुड़े सहारनपुर के तार, ऐसे चल रहा था एक्सचेंज का कारोबार

Thu, 18 Jan 2018 04:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 18 Jan 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur wire, connected with the old currency of 80 crore, such was the turnover of the exchange
पकड़ी गई पुरानी करेंसी

कानपुर में 80 करोड़ की पुरानी करेंसी के साथ सहारनपुर के दो लोगों के पकड़े जाने से सहारनपुर का नकली एवं पुरानी करेंसी कारोबार में शामिल होने का एक बार फिर खुलासा हो गया है। सहारनपुर में मार्च में उत्तराखंड के एक बैंक कर्मचारी के माध्यम से करेंसी बदलने के प्रयास में 38 लाख रुपये पकड़े गए थे। 

विज्ञापन


सहारनपुर के माध्यम से पुरानी करेंसी एक्सचेंज का कारोबार अभी तक जारी है। इसका खुलासा कानपुर में 80 करोड़ रुपये के साथ पकड़े गए सहारनपुर के दो लोगों से हुआ है। नोटबंदी के दौरान ही सहारनपुर में पुराने नोटों के बदले नए नोटों को कमीशन बेस पर बदलने का कारोबार शुरू हो गया था। सबसे पहले कुतुबशेर पुलिस ने दो लोगों को चार लाख रुपये के साथ पकड़ा था। उन्होंने 30 प्रतिशत में नोट बदले जाने के कारोबार का खुलासा किया था। उनमें से एक आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला था। 
विज्ञापन


मार्च में नगर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को सार्वजनिक रूप से लड़ते हुए पकड़ा। मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों के पास 38 लाख रुपये थे और उत्तराखंड का एक युवक उन्हें लेकर आया था। वह कोआपरेटिव बैंक के कर्मचारी पर अधिक कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए झगड़ा कर रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 38 लाख रुपये बरामद किए। देवबंद में पुलिस ने एक कार से लगभग 16 लाख रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की थी, जिसे एक्सचेंज के लिए ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर पुराने एवं नकली नोटों का हब बन चुका है। उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं से जुड़ा होने के चलते यहां की सीमा पर नकली एवं पुराने नोटों की तस्करी जमकर हो रही है। खासकर उत्तराखंड की सीमा से सहारनपुर में ही चार बार पुरानी एवं नकली करेंसी पकड़ी जा चुकी है।

पढ़ें : मेरठ: 24 बोरों में 25 करोड़ के पुराने नोट, देखिए- प्रॉपर्टी डीलर के घर की Live तस्वीरें

कानपुर से तार जुड़ने पर पुलिस हैरान 

Saharanpur wire, connected with the old currency of 80 crore, such was the turnover of the exchange
पुरानी करेंसी

सहारनपुर के लोगों का कानपुर में 80 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी के साथ पकड़े जाने से पुलिस भी हैरान है। सहारनपुर के 2 लोगों के साथ वाराणसी एवं अमरावती के युवकों समेत 8 लोग पकड़े गए। सहारनपुर के लोगों से कानपुर तक आखिर तार कैसे पहुंच गए, इसे लेकर सहारनपुर पुलिस भी माथापच्ची में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है जो अभी भी पुरानी करेंसी को नई करेंसी में बदलने का काम करा रहा है। इसमें कुछ बैंकों के अधिकारियों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

मामले पर गंभीर है पुलिस: एसपी सिटी 
नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि सहारनपुर के लोगों का मनीचेंजर रैकेट में शामिल होना गंभीर मामला है। पुलिस सहारनपुर में इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार नजर लगाए हुए है। सीमा पर चौकसी बढ़ाई जाएगी। 

ये हैं पकड़े गए आरोपी
संत कुमार, संजय कुमार- वाराणसी
अनिल- अमरावती, महाराष्ट्र
विजय प्रकाश, ओमप्रकाश- सहारनपुर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed