दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को रौंदा, दो की मौत और एक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सोमवार को नागल-देवबंद मार्ग पर चारा लेने जा रही तीन महिलाओं को तेज गति से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरी महिला मामूली रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
नागल थाना क्षेत्र के गांव बढेडी कोली निवासी 32 वर्षीय संकेश पत्नी मुनेश, 26 वर्षीय रेखा पत्नी सोनू और छोटी पत्नी बबलू सोमवार की सुबह करीब 11 बजे गांव साधारणसिर के जंगल में चारा लेने जा रही थी। जैसे ही वे नागल-देवबंद मार्ग स्थित साधारण सिर चौराहे पर पहुंची तो नागल से देवबंद की ओर जा रही एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संकेश और रेखा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि छोटी मामूली रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़ कर भाग खड़ा हुआ।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं की शिनाख्त करा कर उनके परिजनों को खबर की। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनो महिलाओं के परिवारों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया। मृतक महिलाओं के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थानाध्यक्ष हरीश राजपूत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/