फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, two Shiv bhakt die in road accident

उत्तर प्रदेश: हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, डीसीएम-बाइक के उड़े परखच्चे

Sun, 05 Aug 2018 09:18 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Aug 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, two Shiv bhakt die in  road accident
फाइल फोटो

कांवड़ लेने के लिए जा रहे पानीपत के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा शहर की सदर कोतवाली क्षेत्र के मल्हीपुर रोड पर जंधेड़ी गांव की पुलिया के पास हुआ। यह घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुई है।

विज्ञापन


रविवार को हरियाणा के जिला पानीपत के ग्राम जलमाना निवासी सुनील (30) पुत्र धर्म सिंह तथा मोहित (27) पुत्र मदन बाइक द्वारा साढ़ौली हरिया गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जहां से अपने रिश्तेदार के साथ कांवड़ लेने के लिए जाना था। जब वे मल्हीपुर रोड पर जंधेड़ी की पुलिया के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम और बाइक दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना दी। डीसीएम चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपी को तलाश करने का प्रयास कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed