{"_id":"631da9637cf1673ff31f1c63","slug":"saharanpur-there-was-a-loud-explosion-while-making-the-birthday-candle-four-people-were-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बर्थडे कैंडल बनाते समय हुआ जोरदार धमाका, चार लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बर्थडे कैंडल बनाते समय हुआ जोरदार धमाका, चार लोग झुलसे
Sun, 11 Sep 2022 02:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 11 Sep 2022 02:56 PM IST
सार
सहारनपुर में रविवार को बर्थडे कैंडल बनाते समय हुए जोरदार धमाके से आग लगने के कारण चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बर्थडे कैंडल बनाते समय हुुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली गंगोह के गांव बोढ़पुर में बर्थडे कैंडल बनाते समय जोरदार धमाका होने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार अवैध रूप से बर्थडे कैंडल बनाने का कार्य किया जा रहा था। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव बोढ़पुर में शहजाद पुत्र बिलाल, इजाजुल पुत्र बिलाल, मोनिस पुत्र मुस्तफा, समीर पुत्र काला बर्थडे कैंडल बनाने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान आग लगने से जोरदार धमाका हुआ और चारो गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पारकर मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CM Yogi Baghpat Visit: योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों से किया संवाद, हेल्थ ATM का किया उदघाटन
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बारूद वाली बर्थडे कैंडल बनाई जा रही थी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो किशोर समेत चार लोग झुलसे हैं। सीएफओ तेजवीर सिंह का कहना है कि बर्थ डे कैंडल बनाने का कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था, चुपचाप अवैध रूप से यह कार्य किया जा रहा था। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।