फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi Baghpat Visit: योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों से किया संवाद, हेल्थ ATM का किया उदघाटन

Sun, 11 Sep 2022 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Sep 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Baghpat Visit: Yogi Adityanath interacted with the players, inaugurated the health ATM
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बागपत दौरे पर हैं। वह सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहां से वह सीधे मवीकलां गांव में पहुंचे। यहां पहुंचकर सीएम योगी ने सबसे पहले खिलाड़ियों के साथ संवाद किया। इसके बाद वह शहर में हेल्थ एटीएम की शुरुआत भी की। सीएम योगी इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का निरीक्षण करने पहुंचे। कलक्ट्रेट में प्रबुद्धजनों और और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रहे हैं। विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा भी मुख्यमंत्री करेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए शनिवार को दिनभर अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे और जिन जगहों पर सीएम जाएंगे, उन जगहों को चमकाया गया है।



बागपत पहुंचकर सीएम योगी ने सबसे पहले किसान इंटर कालेज में स्टेडियम का निरीक्षण किया। सीएम योगी ने वहां अर्जुन अवाॅर्डी समेत अन्य सभी खेलों के अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से काफी देर तक संवाद किया। खिलाड़ियों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया कि सरकार खिलाड़ियों के लिए क्या कर रही है।

CM Yogi Baghpat Visit: Yogi Adityanath interacted with the players, inaugurated the health ATM
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने खिलाड़ियों से सरकार की खेलों के प्रति कार्य प्रणाली के बारे में पूछा और उनके खेलों में बेहतर करने के लिए सुझाव भी मांगे। वहीं मवीकलां गांव को सीएम के पहुंचने के कारण पूरी तरह से चमकाया गया था। वहां कल तक जितनी भी समस्याएं थी, उनको एक ही दिन में दूर कर दिया गया।
 
CM Yogi Baghpat Visit: Yogi Adityanath interacted with the players, inaugurated the health ATM
बागपत में हैल्थ एटीएम - फोटो : अमर उजाला
एक ही मशीन से होगी खून, दिल और शुगर की जांच, सीएम ने किया उद्घाटन
बागपत सीएचसी का निरीक्षण करने के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया। इस हेल्थ एटीएम से लगभग 52 तरह की जांच की जाएगी। मशीन से एटीएम की तरह मरीज की जांच रिपोर्ट निकलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Baghpat Visit: Yogi Adityanath interacted with the players, inaugurated the health ATM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

सीएचसी पर पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ सांसद सत्यपाल सिंह भी मौजूद रहे। हेल्थ एटीएम से रैपिड डायग्नाॅस्टिक चेकअप, त्वचा की जांच, के अलावा, नांक, कान, आंख, ब्लड प्रेशर, बुखार, ईसीजी, एचआईवी, कॉलस्ट्रोल, थाइराइड, शुगर, ब्लड शुगर, हिमोग्लोबिन, डेंगू, मलेरिया, आक्सीजन का लेवल, प्रेग्नेंसी, फैट, प्रोटीन, गुर्दे व मूत्र की जांच सहित 52 जांचे होंगी।


 
विज्ञापन
CM Yogi Baghpat Visit: Yogi Adityanath interacted with the players, inaugurated the health ATM
बागपत में हैल्थ एटीएम - फोटो : अमर उजाला

मशीन लगने पर सीएचसी पर आने वाले मरीजों को जांच कराने के लिए जिला अस्पताल या फिर प्राइवेट लैब की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। हेल्थ एटीएम पर एक कर्मी मौजूद रहेगा जो मरीजों की जांच करेगा। जांच के बाद एक रिपोर्ट मशीन से ही निकलेगी, जिसमें मरीज की सभी समस्याएं लिखी होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed