{"_id":"633d3875145c6940bb2852f6","slug":"saharanpur-the-youth-who-came-to-steal-the-child-was-caught-the-incident-caught-in-the-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: जिम में बच्चा चोरी करने आए युवक को पकड़ा, सीसीटीवी में कैद हुुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: जिम में बच्चा चोरी करने आए युवक को पकड़ा, सीसीटीवी में कैद हुुई घटना
Wed, 05 Oct 2022 01:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:26 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक जिम से बच्चा चोरी करने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। युवक से मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शहर के मोहल्ला गोविंदनगर में बच्चा चोरी करने आए युवक को पकड़ लिया। युवक जिम के अंदर घुसा और बच्चे को अपने साथ लेकर जाने लगा। परिवार के लोगों ने पकड़कर युवक को कोतवाली सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। जिम में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर में सन्नी मोहिनी का जिम है। यहीं पर उनका मकान भी है। उनके मुताबिक, परिवार का ही बच्चा जिम बैठा हुआ था। बुधवार की सुबह एक युवक जिम के अंदर आया, जो बच्चे का हाथ पकड़कर अपने साथ लेकर जाने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना
विज्ञापन
जब आरोपी को रोका गया और पूछा तो वह कहने लगा कि बच्चा उसका है। इसी बीच परिवार के लोग एकत्र हो गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसी दौरान आसपास के लोग भी आ गए। लोगों ने युवक की पिटाई कर दी।
पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। युवक ने अपना नाम आमिर निवासी गांव बलवा जनपद शामली बताया है। एएसपी प्रीति यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।