फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur, The woman complained to the SP and filed a report against her husband

यूपी: जहर खाकर एसपी दफ्तर पहुंची महिला, पति के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 Apr 2019 09:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Apr 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur, The woman complained to the SP and filed a report against her husband
यूपी पुलिस

प्यार में फंसा कर पहले दिल्ली से सहारनपुर लाया, नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया, परिजनों ने नहीं अपनाया तो आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। बाद में घर से बाहर निकाल दिया। इससे परेशान महिला जहरीला पदार्थ खाकर पुलिस लाइन पहुंच गई। हालत बिगड़ती देख पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म एवं दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।

विज्ञापन


दिल्ली के शाहदरा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला गुरुवार शाम पुलिस लाइन एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता के कार्यालय पहुंची। उसकी तबीयत खराब थी अैर वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। महिला ने बताया कि हिम्मत नगर निवासी मयंक की उससे दिल्ली में मुलाकात हुई थी। जिसने उससे शादी करने की जिद की। उसने अपने परिजनों को भी मना लेने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


महिला के अनुसार जब अपने परिवार से इस बारे में बात की तो उन्होंने भी इंकार कर दिया और उस पर पाबंदी लगा दी थी। महिला का आरोप है कि 9 सितंबर 2018 को आरोपी मयंक बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ सहारनपुर स्थित बालाजीपुरम में किराए के कमरे पर ले आया और उसी रात नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कई दिन तक उसके साथ जबरदस्ती करता रहा। जब उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी तो 17 सितंबर 2018 को सहारनपुर में आर्य समाज मंदिर में उससे मयंक ने शादी कर ली। फिर भी मयंक के परिजनों ने उसे नहीं अपनाया। इसी दौरान उसके मायके वाले सहारनपुर पहुंच गए। उसे अपने साथ दिल्ली ले गए। शादी करने पर उसके साथ परिजनों ने मारपीट की। उसने मयंक से संपर्क कर सारी बात बताई, लेकिन मयंक ने पत्नी के तौर पर उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। वह सहारनपुर मयंक के घर अपनी ससुराल पहुंची तो मयंक ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उसका दहेज के लिए उत्पीड़न किया। 16 अप्रैल 2019 को उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महिला के जहरीला पदार्थ खा लेने की जानकारी मिलते ही एसपी ट्रैफिक अपर्णा के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार रात महिला की तहरीर पर सदर बाजार कोतवाली में मयंक के खिलाफ अपहरण, नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने, दहेज के लिए उत्पीड़न करने एवं घर से निकालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक अपर्णा गुप्ता ने बताया कि महिला की हालत खराब थी। उसने अपने पति पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है तथा महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

उसके पास से मिला सुसाइड नोट
महिला के पास से एक कागज भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि मयंक उसे सपना समझ कर भूल जाना, वह इस दुनिया को छोड़कर जा रही है। बाद में उसने लिखा कि इस मामले में उसके पति को कोई परेशान न करे।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed