फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Speeding truck crushed bike-borne youths, both died on the spot

Saharanpur: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, तीन की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 01 Nov 2022 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Nov 2022 10:49 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गार्ड भी घायल हो गया था जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Speeding truck crushed bike-borne youths, both died on the spot
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गागलहेड़ी में भगवानपुर फैक्टरी से ड्यूटी करके लौट रहे दो बाइक सवारों को सामने से आते ट्रक ने कुचल दिया जिसमे दोनों की मौके पर मौत हुई। वही सड़क किनारे खड़ा गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल सिंह (52) पुत्र सकटुराम निवासी भाभरी थाना गागलहेड़ी, सुशील कुमार पुत्र नेत्रराम  निवासी हनुमाननगर थाना देहात कोतवाली सहारनपुर, भगवानपुर से डियूटी करके सुबह छह बजे वापस आ रहे थे। जैसे ही ये दोनों अपनी अलग-अलग बाइक से बेहड़ी गुज्जर गांव के निकट कोका कोला फैक्टरी के निकट पहुंचे तो गागलहेड़ी की ओर से जाते हुए ट्रक ने दूसरी साइड में जाकर दोनों बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय पशु तस्कर की 15 बीघा जमीन जब्त, जानें- कौन था अकबर बंजारा

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बाइक सवार ट्रक के पहियो के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक ने सड़क किनारे खड़े फैक्टरी गार्ड ओमकुमार पुत्र खुमेरचंद्र निवासी बुढ़डाखेड़ा को भी अपनी चपेट मे ले लिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घायल गार्ड को उसके परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे ले लिया। वही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed