{"_id":"5bd076cdbdec22174c7de8f2","slug":"saharanpur-six-people-injured-including-three-women-overloaded-tampo-filled-with-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटा, तीन महिलाओं सहित छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: श्रद्धालुओं से भरा टैंपो पलटा, तीन महिलाओं सहित छह घायल
Wed, 24 Oct 2018 07:12 PM IST
Vikas Shekhawat
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Vikas Shekhawat
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
saharanpur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में मंगलवार रात शाकंभरी देवी रोड पर श्रद्धालुओं के टैंपू के सामने अचानक नील गाय आ गई। नीलगाय से टकराने पर टैंपू अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को 100 डायल पुलिस की गाड़ी एवं 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा रात 8 बजे भागूवाला व बड़वाला गांव के बीच हुआ।
विज्ञापन
देवबंद के साखन वाला गांव निवासी सौराज अपने परिवार के लोगों एवं परिचितों को अपने टैंपू में लेकर मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए आया था। रात जब वह वापस आ रहे थे, तो भागूवाला गांव से निकलने पर अचानक सड़क पार करते समय उनके टैंपू के सामने नीलगाय आ गई। टैंपू नीलगाय से टकराने पर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में टैंपू में सवार सौराज की पत्नी सुधा, बेटी मीना एवं बेटा संदीप, कोमल देवी पत्नी शीशपाल, मोहित पुत्र मदन पाल एवं टैंपू चला रहा सौराज घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 100 डायल पुलिस एवं 108 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंची और घायलों को सीएचसी लेकर आई। यहां से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/