फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: SIT investigation in toxic liquor case, women rotest againest liquor in umahi village

सहारनपुर: जहरीली शराब मामले में SIT ने शुरू की जांच, लाठी-डंडे लेकर महिलाओं ने निकाली रैली

Wed, 13 Feb 2019 03:56 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Feb 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: SIT investigation in toxic liquor case, women rotest againest liquor in umahi village
जहरीली शराब केस
यूपी के सहारनपुर में जहरीली शराब कांड में अब तक अस्सी से भी ज्यादा लोगों की मौत हो जाने के बाद गठित की गई एसआइटी टीम ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को सुबह के समय एडीजी संजय सिंघल के नेतृत्व में एसआइटी टीम ने ग्राम उमाही के प्राथमिक विद्यालय में डेरा डाल लिया। एसआइटी टीम ने यहां ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जहरीली शराब कांड के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जांच के लिए विशेष अनुसंधान दल यानी एसआइटी को जिम्मेदारी दी है। यह दल दस दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगा। एसआइटी टीम के प्रमुख संजय सिंघल ने यहां खुद ग्रामीणों से सवाल जवाब किए और जानकारी ली। ग्राम उमाही में जांच पड़ताल करने के बाद टीम ने अन्य ग्रामों का रुख किया। 
विज्ञापन

Saharanpur: SIT investigation in toxic liquor case, women rotest againest liquor in umahi village
जहरीली शराब केस
वहीं सहारनपुर के उमाही गांव की महिलाएं जहरीली शराब के विरोध में लाठी डंडे लेकर सड़कों पर उतर आईं। यहां महिलाओं ने जागरुकता रैली निकाली और जहरीली शराब के विरोध में अपना गुस्सा जाहिर किया। 

महिलाओं के अनुसार अब गांव में शराब का बहिष्कार किया जाएगा। न तो यहां किसी को शराब पीने दी जाएगी और न ही इसे बेचा जाएगा। यदि कोई ऐसा करता है तो उसकी पुलिस में शिकायत कर दी जाएगी। गौरतलब है कि जहरीली शराब पीने से जिलें में इतनी बड़ी संख्या में मौतें होने के बाद ग्रामीणों में गम और गुस्सा है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed