फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: roof of the house collapsed during the rain, girl died after being buried in the debris

Saharanpur: बारिश के दौरान भरभराकर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर बेटी की मौत, मां घायल

Sat, 24 Sep 2022 01:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 24 Sep 2022 01:39 PM IST
सार

लगातार हो रही बारिश के कारण सहानपुर में शनिवार को एक मकान की छत भरभराकर गिर गई।इसमें एक बच्ची की मौत हो गई। बताया गया कि किशोरी की मां गंभीर रूप से घायल हुई है। 

विज्ञापन
Saharanpur: roof of the house collapsed during the rain, girl died after being buried in the debris
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहानपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार को एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। मकान गिरने से मलबे में दबकर एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया कि बड़ी बेटी घर पर नहीं थी। इसलिए वह भी बाल-बाल बच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बारिश का कहर: मुजफ्फरनगर-बागपत में भरभराकर गिरी मकानों की छत, भाई-बहन की मौत, मलबे में दबकर कई घायल
विज्ञापन


सहारनपुर महानगर के शहीद गंज कर्नवाल वालों मार्केट में मनोज अपनी पत्नी मोनिका और दो बेटियां वैष्णवी और राधिका के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह बारिश के बाद मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे दबकर वैष्णवी (16) की मौत हो गई है, जबकि पत्नी मोनिका घायल हो गई। बड़ी बेटी राधिका सुबह कंप्यूटर के कोचिंग में गई हुई थी और मनोज अपनी दुकान पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed