फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Police Sub-Inspectors Car Hits Couple on Bike in Behat, Husband Dies, Wife Injured

Saharanpur: उपनिरीक्षक की कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Fri, 05 Sep 2025 10:23 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 05 Sep 2025 10:23 AM IST
सार

बेहट में फतेहपुर कलां बस स्टैंड के पास उपनिरीक्षक की कार से बाइक सवार दंपती को टक्कर लग गई। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। हेड कांस्टेबल पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा, लेकिन मेडिकल जांच में पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन
Saharanpur: Police Sub-Inspectors Car Hits Couple on Bike in Behat, Husband Dies, Wife Injured
हादसा - फोटो : amarujala

विस्तार

सहारनपुर के बेहट में फतेहपुर कलां बस स्टैंड के पास बड़ा हादसा हो गया जब उपनिरीक्षक की कार से बाइक सवार दंपति को टक्कर लग गई। हादसे में राशिद (50) निवासी पठानपुरा जसमौर की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मुन्नी (54) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हादसे के बाद कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राशिद और उनकी पत्नी मुन्नी बाइक से फतेहपुर कलां बस स्टैंड पर किसी काम से जा रहे थे। घूम पर उनकी बाइक को बेहट की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान राशिद की मौत हो गई।

 

कार को कोतवाली बेहट में तैनात हेड कांस्टेबल चला रहा था, जबकि वह कार उपनिरीक्षक की थी जो पीआरवी पर तैनात हैं।

 

सीओ मुनीशचंद्र ने बताया कि अभी तक मृतक के परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। रात में कुछ लोग कोतवाली आए थे और हेड कांस्टेबल पर शराब पीने का आरोप लगा रहे थे। मेडिकल जांच कराई गई लेकिन उसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed