फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Police raided the house on Gokshi news, large quantity of beef recovered

यूपी: गोकशी मामले में दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग, भारी मात्रा में गो अवशेष बरामद

Tue, 12 Mar 2019 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Mar 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Police raided the house on  Gokshi news, large quantity of beef recovered
saharanpur news

यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने गोकशी की सूचना पर एक घर में छापा मारकर काफी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं आरोपियों ने छापेमारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की। 

विज्ञापन


गंगोह थानाक्षेत्र के सांगाठेड़ा के एक गांव में स्थित एक मकान में गोकशी की सूचना पर छापा मारा गया। पुलिस ने इस दौरान गोकशी में शामिल दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव में एक मकान में गोकशी की सूचना मिल रही थी जिस पर मंगलवार को पुलिस की टीम ने छापा मारा। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। 

एसपी सिटी के मुताबिक मौके से कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं डेढ़ कुंतल गो अवशेष व कई उपकरण बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने छापेमारी में दो तमंचे, दो कारतूस व तीन बाइकें भी बरामद की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed