फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur poisonous liquor scandal SIT filed statements of patients, and two accused are on remand

जहरीली शराब कांड: SIT ने मेडिकल में दर्ज कराए मरीजों के बयान, 48 घंटे की रिमांड पर ये दो आरोपी

Thu, 14 Feb 2019 09:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Feb 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur poisonous liquor scandal SIT filed statements of patients, and two accused are on remand
एसआईटी टीम ने मेडिकल में मरीजों के बयान दर्ज कराए - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जहरीली शराब कांड की जांच के लिए एसआईटी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर आईसीयू एवं वार्ड में भर्ती मरीजों से बात की। मेडिकल कालेज के चिकित्सकों एवं अधिकारियों से भर्ती मरीजों एवं उपचार के दौरान मरने वालों के बारे में रिपोर्ट ली। करीब एक घंटे तक एसआईटी ने मेडिकल कॉलेज में जांच की। उसके बाद ग्राम कोलकी में पहुंचकर मृतकों के परिजनों एवं ठीक होकर घर पहुंचे मरीजों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


वहीं सहारनपुर पुलिस द्वारा चार दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए गुरु साहब उर्फ लाड्डी और टिंकू को गुरुवार को 48 घंटे की रिमांड पर लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी नागल निवासी इंद्रपाल सैनी को 24 घंटे की रिमांड पर लेने की तैयारी है।

विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार को पूर्वाह्न पौने 11 बजे एसआईटी अंबाला रोड पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची और जहरीली शराब से बीमार हुए लोगों के बारे में चिकित्सकों एवं मेडिकल ऑफिसर से जानकारी ली। आईसीयू में लगभग 20 मिनट तक पूछताछ की गई। फिर वार्डों में भर्ती मरीजों के बयान लिए गए। लगभग आधा घंटे तक मरीजों के बयान दर्ज किए गए। एक-एक मरीज से शराब लाने एवं बेचे जाने के बारे में जानकारी ली गई। एसआईटी ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से पूछा कि कितने लोगों की मौत उपचार के दौरान हुई और कितने लोग मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे।  
 
तीमारदारों को किया गया बाहर, सिर्फ अधिकारी रहे मौजूद  
मेडिकल कॉलेज में बयान लिए जाने के दौरान सभी तीमारदारों को आईसीयू एवं मेडिकल वार्ड से बाहर कर दिया गया। इन मरीजों में अधिकांश कोलकीकला और उमाही गांव के ही बताए जा रहे हैं। बयान लेने के दौरान एसआईटी प्रमुख एडीजी रेलवे संजय सिंघल, आईजी शरद सचान, मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी, डीएम आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार ही मौजूद रहे।

चार गांव के 50 लोगों के बयान दर्ज  
जहरीली शराब कांड की जांच के लिए एसआईटी ने ग्राम कोलकी कला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए। चार गांव के 50 लोगों के बयान लिखे गए, जिनमें ज्यादातर ने बालुपुर से शराब आने की बात कही, तो कुछ ने गांव में ही शराब बिक्री बताई।

गुरुवार दोपहर साढ़े 12 बजे ग्राम कोलकी कला में पहुंची एसआईटी ने सबसे पहले माली गांव के दीपचंद की पत्नी बबीता के बयान दर्ज किए। बबीता ने उसके पति द्वारा बालूपुर से शराब लाकर पीना बताया तथा राजू की मां कमाली देवी ने भी बालूपुर से ही शराब खरीदना बताया। इसके बाद ग्राम पुंडेन के अशोक ने बताया की वह बालूपुर से शराब खरीद कर लाया था और घर आकर पी थी। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जान तो बच गई, लेकिन आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद ग्राम कोलकी कला के सेवाराम ने एसआईटी को बताया की उसने गांव के नितीश नामक व्यक्ति से शराब ली थी। रोज उसी से शराब खरीदकर पीता था, उस दिन भी उसी से ली। तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती रहा जिससे उसकी जान बच गई। ग्राम कोलकी कला की रेशमा पत्नी विश्वास, माया पत्नी अरुण ने एसआईटी को बताया कि गांव के ही दो व्यक्ति और एक महिला शराब बेचते हैं। विश्वास और अरुण ने इनके यहां से शराब खरीदी थी। जिसके पीने के बाद दोनों की तबीयत खराब हो गई और उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।  

फिर एसआईटी ने गागलहेड़ी पहुंचकर पप्पू की पत्नी बबीता के बयान दर्ज किए। जिसमें बबीता ने बताया की उसे नहीं मालूम कि शराब कहां से लाकर पी थी। वहीं अविनाश की मां धन्नो देवी ने कुछ भी नहीं बताया। दिनारपुर निवासी आकाश के पिता मिंदर ने बताया कि उसके बेटे की मौत भी जहरीली शराब पीने से ही हुई लेकिन वह शराब कहां से लाया, यह नहीं मालूम।

विज्ञापन

जहरीली शराब : दो आरोपी लिए 48 घंटे की रिमांड पर
सहारनपुर पुलिस द्वारा चार दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए गुरु साहब उर्फ लाड्डी और टिंकू को बृहस्पतिवार को 48 घंटे की रिमांड पर लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी नागल निवासी इंद्रपाल सैनी को 24 घंटे की रिमांड पर लेने की तैयारी है। 

एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि लाड्डी और टिंकू को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 11 बजे रिमांड पर ले लिया है। 48 घंटे की रिमांड पर लिया गया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। जबकि दो दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए नागल निवासी इंद्रपाल सैनी को शुक्रवार को पुलिस 24 घंटे की रिमांड पर लेगी। इनसे काफी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

10 मृतकों के परिवारों को दिए गए दो-दो लाख के चेक  
सहारनपुर तहसील में यूं तो जहरीली शराब पीने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो हुई, लेकिन प्रशासन की तरफ अभी तक 10 मृतकों के परिवारों को ही दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई। अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों के विसरा जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद मुआवजा दिलाया जाएगा। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तहसील देवबंद में 10 लोगों के जहरीली शराब से मरने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन द्वारा उनके परिजनों को शासन द्वारा घोषित 2-2 लाख रुपये की धनराशि के चेक प्रदान कर दिए गए, जबकि कई मृतकों के विसरा लखनऊ जांच हेतु भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट एक माह के भीतर आने की संभावना है। एसडीएम ऋतु पुनिया ने बताया कि नागल के गांव सलेमपुर, ताजपुर, खेड़ामुगल, शिवपुर, नाफेपुर, बिलासपुर व डांकोवाली में 10 मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीली शराब से मरने की पुष्टि होने के बाद शासन द्वारा घोषित धनराशि उनके परिवारों को दे दी गई  है। बाकी विसरा रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी। साथ ही कैंप लगाकर सभी मृतकों की पत्नियों की पेंशन भी बनवा दी गई है। इसके अलावा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 30-30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी पीड़ितों को दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed