Saharanpur: भाभी से फोन पर आपत्तिजनक बातें करने लगा दोस्त तो आगबबूला हुआ युवक, उठाया खौफनाक कदम
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थाना पुलिस ने दस दिन पूर्व हुए हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी थाना पुलिस ने दस दिन पूर्व हुए हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने दो सितंबर हाईवे पर हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि जटपुरा थाना फतेहपुर निवासी मृतक सोवित व आरोपी सचिन ने साथ बैठकर शराब पी थी।
यहां पर मृतक सोवित ने आरोपी के सामने ही उसकी भाभी से फोन पर हैंड फ्री कर आपत्तिजनक बातें की। इस पर अभियुक्त सचिन को बुरा लगा और उसने सोवित की हत्या की योजना बना डाली।
यह भी पढ़ें: CM Yogi Baghpat Visit: योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों से किया संवाद, हेल्थ ATM का किया उदघाटन
एसपी सिटी ने बताया कि सोवित को शराब पिलाकर मोटरसाइकिल पर देहरादून-अम्बाला हाईवे पर ले गया। यहां शराब के नशे में धुत सोवित के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी और फिर शव को हाईवे के नीचे बनी पुलिया में छिपा दिया।
इसके बाद मृतक की बाइक व बैग पास के जंगल मे छिपा दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बैग व बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने रविवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।