{"_id":"5fc4f6de8ebc3e9be1057477","slug":"saharanpur-news-the-new-fatwa-is-going-viral-on-social-media-and-darul-uloom-said-it-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया फतवा, दारुल उलूम ने बताई असली सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया फतवा, दारुल उलूम ने बताई असली सच्चाई
Mon, 30 Nov 2020 07:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 Nov 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक की नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने वाले लोगों को दोबारा निकाह करने का फतवा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम से जारी होना बताया जा रहा है। दारुल उलूम ने इस फतवे को फर्जी करार दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: पुलिस को मिले कई अहम सुराग, जल्द खुलेगा राधेश्याम की हत्या का राज, तस्वीरें
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें फतवे का हवाला देकर कहा गया है कि जो लोग मौलाना कल्बे सादिक की जनाजे की नमाज में शरीक हुए, वे दोबारा निकाह करें। इस विषय में सोमवार को दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने साफ किया कि दारुल उलूम से इस प्रकार का कोई फतवा लिखित या ऑनलाइन जारी नहीं किया गया है। यह केवल संस्था को बदनाम करने की साजिश है। इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। ऐसी साजिश रचने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/