फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News, The girl said in the panchayat that I will marry with my boyfriend

पंचायत में बोली युवती- शादी करूंगी तो इसी के साथ, नहीं तो खुद भी मर जाऊंगी और मार डालूंगी

Wed, 04 Dec 2019 12:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur News, The girl said in the panchayat that I will marry with my boyfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

सहारनपुर में मोबाइल पर अलग-अलग वर्ग के युवक-युवती के बीच प्यार परवान चढ़ा और मामला शादी तक जा पहुंचा, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। गुस्साई युवती ने प्रेमी के गांव पहुंचकर हंगामा कर दिया और शादी करने की जिद पकड़ ली। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना है। 

विज्ञापन


नानौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक क्षेत्र में ही स्थित दूध फैक्टरी की गाड़ी पर कार्यरत है। यह गाड़ी दूध लेकर नोएडा तक जाती है। बताया जाता है कि इसी दौरान युवक को फेसबुक पर एक युवती से प्रेम से हो गया। बातों-बातों में दोनों को प्यार हो गया। दोनों अक्सर मिलने लगे और व्हाट्सएप पर चैटिंग करते-करते दोनों आपस में शादी के लिए रजामंद हो गए, लेकिन प्रेमी ने अचानक अपना मोबाइल स्विच ऑफ करते हुए बातें करना व मिलना बंद कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार की शाम युवक का पता पूछते-पूछते युवती उसके गांव तक पहुंच गई और शादी करने को लेकर जमकर हंगामा किया। युवती ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के निठारी की रहने वाली और कक्षा 10 तक पढ़ी है। पिछले कई महीनों से उसका युवक के साथ प्रेम संबंध चला आ रहा है। उसने बताया कि शादी का वादा करके अचानक युवक ने उससे बात करना बंद कर दिया। जिससे उसे यह कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम प्रधान ने रात में उसे अपने घर में शरण दी। जिसके बाद सुबह पंचायत का दौर जारी हुआ, लेकिन पंचायत में युवती ने हंगामा करते हुए स्पष्ट कहा कि शादी करूंगी तो इसी युवक के साथ वरना खुद भी मर जाऊंगी और उसको भी मार डालूंगी। कोई हल न निकलता देख दोनों पक्ष जंधेड़ी पुलिस चौकी पहुंचे। जहां करीब ढाई घंटे तक ग्रामीणों व प्रेमी युगल के बीच हुई बातचीत के बाद युवती को बमुश्किल समझा बुझाकर भेजा गया। 

यह भी पढ़ें: थाने में घंटों चला हाईप्रोफाइल ड्रामा, पति खूब गिड़गिड़ाया, फिर भी प्रेमी संग चली गई पत्नी

इस संबंध में चौकी प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि युवती को लेकर ग्रामीण चौकी पहुंचे थे, लेकिन कोई लिखित शिकायत उनके पास नहीं आई थी। जहां गण्यमान्य लोगों द्वारा आपस में ही युवती को समझाकर एक महीने का समय देकर भेज दिया गया। ताकि इस दौरान दोनों पक्ष आपस में मामले में आपसी सहमति बना सकें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed