फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News: Married woman died under suspicious circumstances

Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी, तीन महीने का है बच्चा

Tue, 14 Nov 2023 03:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Nov 2023 03:59 PM IST
सार

सहाारनपुर जनपद के गंगोह में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि विवाहिता को अचानक उल्टियां लगना शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Saharanpur News: Married woman died under suspicious circumstances
मृतका राशि का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरीबांस निवासी ओमकार कश्यप की बेटी शशि (23) की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव मछरौली निवासी शुभम से हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार की रात शशि की अचानक तबीयत खराब हो गई और उसे उल्टियां शुरू हो गई।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष के लोगों ने आनन फानन में उसे गंगोह में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे सहारनपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना विवाहिता के परिजनों को दी गई। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के दो-तीन महीने का एक बच्चा है। उधर, एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि प्रथम दृष्टयता किसी जहरीले पदार्थ का सेवन से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed