फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur news Inquiries from two youth who returned from Saudi Arabia to India

दुबई भेजी जा रही थी मोटी रकम, सऊदी अरब से लौटे 2 युवकों से देवबंद में पूछताछ

Mon, 29 Oct 2018 08:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 29 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur news Inquiries from two youth who returned from Saudi Arabia to India
फाइल फोटो

सहारनपुर में हवाला कारोबार के शक में खुफिया एजेंसियों ने सऊदी अरब से स्वदेश लौटे दो युवकों से पूछताछ की है। हालांकि कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगने पर युवकों को छोड़ दिया गया।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब में कुछ दिन पूर्व कई भारतीय नागरिकों को पकड़ा गया, जिन पर हवाला के जरिए मोटी रकम दुबई भेजने का आरोप था। इसकी सूचना सऊदी अरब में भारतीय दूतावास को दी गई थी। यह भी पता चला कि कुछ भारतीय आनन फानन में सऊदी अरब से लौटे हैं। उन लोगों पर नजर रखने और पूछताछ करने के लिए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया। दो दिन पूर्व केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने सहारनपुर पुलिस से संपर्क किया और उन लोगों के नाम बताए जो सऊदी अरब से पिछले दिनों स्वदेश लौटे हैं। इनमें दो लोग देवबंद के बताए गए थे। खुफिया एजेंसी और पुलिस के लोगों ने देवबंद में इन दोनों युवकों से कई घंटे तक पूछताछ की। 
विज्ञापन


बताया गया है कि गहन पूछताछ के बाद भी दोनों से कोई ठोस जानकारी नहीं मिली और हवाला कारोबार से जुड़ने की पुष्टि नहीं हुई तो दोनों को छोड़ दिया गया। 

उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि पूछताछ केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने की है और स्थानीय पुलिस से सिर्फ सहयोग लिया गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed