फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News: BSF jawan Anuj martyred in the state of West Bengal

सहारनपुर: बीएसएफ के जवान की पश्चिम बंगाल में मौत, परिवार में मचा कोहराम, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 04 Aug 2020 04:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Aug 2020 04:23 PM IST
सार

  • सैदपुर के सैनिक की पश्चिम बंगाल में मौत 
  • बीएसएफ में कांस्टेबल था अनुज कुमार सैनी  
  • भारत- बांग्लादेश बॉर्डर पर रायगंज थाना क्षेत्र में थी तैनाती

विज्ञापन
Saharanpur News: BSF jawan Anuj martyred in the state of West Bengal
विलाप करते परिजन और साइड में अनुज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर रायगंज क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के सैनिक (कांस्टेबल) की गोली लगने से मौत होने की सूचना मिलने पर परिवार में मातम पसर गया। परिवार को पहले तो यह सूचना मिली कि नक्सली हमले में अनुज शहीद हुआ है, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि बीएसएफ के ही एक कांस्टेबल ने अनुज और एक इंस्पेक्टर को गोली मार दी। 

विज्ञापन


सरसावा क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी किसान चंद्रकिरण सैनी का ज्येष्ठ पुत्र अनुज सैनी (31 वर्षीय) 2011 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। पिता ने बताया कि अनुज वर्तमान में पश्चिम बंगाल के दीनाजपुर जिले में तैनात था। मंगलवार सुबह पांच बजे यूनिट से कॉल आई कि बीती रात गोली लगने से अनुज शहीद हो गया है। चंद्रकिरण ने बताया कि बेटे की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों को नहीं बताया और दिल पर पत्थर रखकर चुपचाप बैठ गया। कुछ देर बाद छोटे पुत्र राहुल को यह बात बताई। फिर पूरे परिवार को इसका पता चल गया। अनुज की मां रानी और पत्नी रेनू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सरसावा थाना पुलिस भी गांव पहुंची और परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं, अनुज की ससुराल गंगोह क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में है। अनुज की मौत होने की खबर वहां पहुंची, तो ससुराल पक्ष के लोग भी सैदपुर पहुंच गए। 
विज्ञापन


फरवरी में ड्यूटी पर गया था अनुज 
पिता चंद्रकिरण ने बताया कि अनुज की पत्नी रेनू और उसकी दो बेटियां अवनी (तीन वर्ष) और कृति 11 माह की है जो उनके पास गांव में ही रहती हैं। उन्हें यह भी नहीं मालूम कि उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। फरवरी माह में छुट्टी काटकर अनुज ड्यूटी पर गया था। तब अनुज की छोटी बेटी मात्र छह महीने की थी। बड़ी बेटी अवनी लाड़ प्यार से पिता के साथ हर वक्त साए की तरह चिपकी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: हत्या मामले में सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, कोतवाली प्रभारी और एसआई निलंबित

सोमवार रात हुई थी फोन पर बात 
अनुज के छोटे भाई राहुल ने बताया कि उसका भाई फोन पर परिजनों से वीडियो कॉल कर बात करता रहता था। सोमवार रात भी करीब नौ बजे बात हुई। राहुल ने बताया कि अनुज को जून में घर लौटना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण ट्रेनें निरस्त हो गईं जिस कारण वह यूनिट में ही रुक गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed