{"_id":"5f28ea4e8ebc3e9fbd7f752c","slug":"baghpat-news-police-negligence-and-inspector-and-daroga-suspended-in-a-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हत्या मामले में सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, कोतवाली प्रभारी और एसआई निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: हत्या मामले में सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही, कोतवाली प्रभारी और एसआई निलंबित
Tue, 04 Aug 2020 10:26 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
murder in bnaghpat
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के गांधी गांव में पूर्व प्रधान के पौत्र की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। लापरवाही को लेकर कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार और एसआई करणवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं चांदी नगर थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह को कोतवाली प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
ये था मामला
कोतवाली क्षेत्र के गांधी गांव में फेसबुक पर शुरू हुई कहासुनी खून-खराबे में बदल गई। गांव में सोमवार को पूर्व प्रधान के पौत्र रोहित उर्फ रवित नैन (32 वर्ष), उसके चाचा व दोस्त को दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया और रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका मेरठ निवासी साथी संदिग्ध हालात में लापता है। तनाव को देखते हुए पुलिस पीएसी तैनात कर दी है। सोमवार देर शाम तक इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगरः महिला आईएएस शैलजा शर्मा की गला दबाकर हत्या की कोशिश में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
जुलाई में गांधी गांव में फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर जाट और ब्राह्मण बिरादरी के दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद 25 जुलाई को दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। रोहित उर्फ रवित सोमवार को अपने घर में हवन कराने की तैयारी कर रहा था और घटना के वक्त वह अपने चाचा रमेश नैन और मेरठ के गेझा गांव निवासी राहुल के साथ क्यामपुर गांव में टेंट और हलवाई से बात कर लौट रहा था। गांव की पुलिया के पास सुबह साढ़े नौ बजे दूसरे पक्ष के लोगों ने बाइक को रुकवा लिया और रोहित को गोली मार दी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/