{"_id":"601814ab6b1ca7498f3f50e9","slug":"saharanpur-murder-charges-on-in-laws-police-removed-the-dead-body-from-the-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: ससुरालियों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से निकलवाया विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: ससुरालियों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से निकलवाया विवाहिता का शव
Mon, 01 Feb 2021 08:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर बहन की हत्या करने के आरोप लगाते हुए कोर्ट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
खाताखेड़ी निवासी फरहाना की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। मायके के पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन तब रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने कोर्ट के माध्यम से ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता का शव कुतुबशेर कब्रिस्तान में दफनाया गया था।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/