{"_id":"605a1fa28ebc3e8ccc4c5a58","slug":"saharanpur-more-then-two-thousand-sureties-in-the-district-one-thousand-weapons-deposited","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : जिले में 2131 मुचलका पाबंद, 1036 शस्त्र जमा कराए, अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : जिले में 2131 मुचलका पाबंद, 1036 शस्त्र जमा कराए, अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी
Tue, 23 Mar 2021 10:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद में त्योहारों और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने बीते 48 घंटों में 110 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 2131 लोगों को मुचलका पाबंद किया और 1036 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए। एसपी राजेश कुमार ने बैठक कर लोगों से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
कोतवाली मंडी में आयोजित बैठक में एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि होली और शब -ए - बरात को लेकर पुलिस सक्रिय हैं। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा यदि कोई व्यक्ति क्षेत्र में माहौल खराब करने की साजिश रच रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
किसी तरह की परेशानी होती है तो पुलिस को अवगत कराएं। पुलिस ने पंचायत चुनाव को ध्यान में रखकर 2131 लोगों को मुचलका पाबंद किया और 1036 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए । इसके अलावा 110 आरोपियों को शराब, जुआ और अवैध शस्त्र रखने पर दबोचा । एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन