हत्याकांड: इंस्पेक्टर के ऑडियो वायरल से उलझी गुत्थी, पूर्व विधायक ने कर डाली ये मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में अनुज उर्फ कोटा की मौत का मामला अभी सुलझा नहीं है, बल्कि उलझ गया है। मामले में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन आत्महत्या के बिंदु पर पुलिस जांच करने में लगी रही। अब रामपुर मनिहारन के तत्कालीन इंस्पेक्टर एसके राणा का ऑडियो वायरल होने पर पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गत 20 दिसंबर को कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव घाटेड़ा निवासी अनुज उर्फ कोटा का गोली लगा शव कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में हसनपुर तिराहे के निकट ताहरपुर मार्ग पर प्लाट में पड़ा मिला था। शव के नजदीक ही तमंचा पड़ा था और अनुज की जेब से कारतूस भी मिला था। अनुज के भाई रोबिन ने गांव घाटेड़ा के आकाश, विशाल और मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ कर ली, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है।
उधर, शनिवार को कोतवाली रामपुर मनिहारान के तत्कालीन इंस्पेक्टर एसके राणा का ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें अनुज को फोन पर पैर में गोली मारकर अपाहिज करने की धमकी दी जा रही है।
रविवार को चंद्रनगर
स्थित निवास पर देवबंद की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने पत्रकारों से वार्ता में दावा किया कि अनुज ने इंस्पेक्टर की धमकी के डर से ही आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि अनुज की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर एसके राणा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आईजी और डीआईजी से मिलेंगी। अगर वहां से भी सुनवाई नहीं हुई तो डीजीपी से मुलाकात की जाएगी।
क्यों दी थी धमकी
अनुज का गांव में किसी के साथ विवाद हुआ था। इस मामले में समझौता हो गया था। पूर्व विधायक का आरोप है कि इसके बाद से इंस्पेक्टर एसके राणा अनुज को धमकी दे रहे थे। अनुज के परिजनों ने उन्हें बताया है कि इंस्पेक्टर की धमकी से अनुज दहशत में था।
अनुज का शव 20 दिसंबर की सुबह मिला। तीन युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अनुज की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की, इसकी जांच चल रही है। रामपुर मनिहारन के पूर्व इंस्पेक्टर की बातचीत के वायरल ऑडियो को फोरेंसिक लैब भेजकर गंभीरता से जांच कराई जाएगी। - दिनेश कुमार, एसएसपी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/