फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: many laborers buried under the crane while loading goods

सहारनुपर: क्रेन के नीचे दबे मजदूर, कई की हालत गंभीर, लॉक टूटने से हुआ हादसा

Fri, 08 Mar 2019 05:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 Mar 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: many laborers buried under the crane while loading goods
क्रेन प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सहारनपुर में ट्रांसपोर्टनगर में सामान का लदान करने के दौरान क्रेन का लॉक टूटकर गिरने से कई मजदूर घायल हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


थाना जनकपुरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक हादसे में कई मजदूर घायल हो गए। आनन फानन में मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मजदूर क्रेन के जरिए दूसरी मंजिल पर सामान चढ़ा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जगदीश ट्रांसपोर्टनगर में करतार का कपड़े का माल के लदान के लिए कुछ मजदूर लगाए गए थे।  क्रेन के सहारे से माल दूसरी मंजिल पर पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान अचानक क्रेन का लॉक टूटकर गिर गया और मजदूर क्रेन के नीचे दब गए। मजदूरों के दबने से लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं लोगों ने डायल 100 को घटना की सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

बताया जा रहा है कि घायल मजदूरों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहं घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के सामने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed