फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Mango trees were being cut in the dark of night, forest department team raid

Saharanpur: रात के अंधेरे में चल रहा था आम के पेड़ों पर कुल्हाड़ा, वन विभाग की टीम ने छापा मारा

Sat, 29 Oct 2022 05:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Oct 2022 05:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में वन विभाग की टीम ने छापा मारकर आम की लकड़ी बरामद की है। बताया गया कि शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी देवी रेंज की कलसिया बीट में रात के अंधेरे में चोरी छिपे आम के पेड़ों पर कुल्हाड़ा चल रहा है।

विज्ञापन
Saharanpur: Mango trees were being cut in the dark of night, forest department team raid
आम के पेड़ों पर चला कुल्हाड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी देवी रेंज की कलसिया बीट में शुक्रवार की रात बिना अनुमति के आम के पेड़ों का कटान किये जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारा, लेकिन इससे पहले ही ज्यादातर लकड़ी लेकर ठेकेदार मौके से फरार हो गया। टीम को कुछ लकड़ी बरामद हुई, जिसे कब्जे में ले लिया गया। डीएफओ श्वेता सेन ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। 

विज्ञापन


आधी रात के वक्त बाबैल बुजुर्ग गांव के पास दिल्ली-यमनोत्री हाईवे के किनारे एक बाग में बिना अनुमति के आम के हरे-भरे व फलदार पेड़ काटे जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही शाकंभरी देवी रेंज अधिकारी आरएन किमौटी व डिप्टी रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन कटान करा रहे ठेकेदार को इसकी सूचना पहले ही मिल गई। जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक ठेकेदार काटे गए पेड़ों की ज्यादातर लकड़ी अपने वाहनों में लदवाकर भाग चुका था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP में बढ़ रहा धर्मांतरण : इस जिले में 400 गरीब हिंदू परिवारों को बनाया ईसाई, पांच गिरफ्तार, थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को मौके पर तीन चार पेड़ों की लकड़ी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। टीम जबकि गई लकड़ी को रेंज कार्यालय ले गई। शनिवार की सुबह डीएफओ शिवालिक श्वेता सेन भी मौके पर पहुंची। उन्होंने रेंज अधिकारी को बाग मालिक और संबंधित ठेकेदार का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 
 
मौके पर करीब 15 पेड़ काटे गए है। बाग मालिक संदीप गुप्ता और फरार ठेकेदार बाबर पर 30 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। -आरएन किमौटी, रेंज अधिकारी शाकंभरी देवी 
 
डीएफओ ने दिए जांच के निर्देश
शाकंभरी देवी वन रेंज की कलसिया बीट पिछले कई दिन से आम के हरे-भरे पेड़ों का बिना अनुमति के कटान हो रहा है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची डीएफओ से की। ग्रामीणों ने बीट में तैनात फॉरेस्ट गार्ड पर अवैध कटान कराने के आरोप लगाए। इस पर डीएफओ ने मौके पर मौजूद रेंज अधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed