देवबंद: दर्दनाक हादसे में कश्मीरी युवक की मौत, मदरसा छात्रों ने किया जमकर हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में मदरसा जामिया तुल उलूम में मुफ्ती का कोर्स कर रहा एक छात्र ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। लेकिन नाजुक हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया। वहीं मुजफ्फरनगर ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मदरसा छात्रों ने हंगामा भी किया।
कश्मीर के बारामूला निवासी शब्बीर अहमद मीर का बेटा रफीक अहमद पिछले कई साल से इस्लामी तालीम के दूसरे बड़े इदारे दारुल उलूम वक्फ में तालीम हासिल रहा था। इसी वर्ष यहां से तालीम पूरी होने के बाद उसने यहां स्थित मदरसा जामिया तुल उलूम में मुफ्ती का कोर्स करने के लिए दाखिला लिया था। मंगलवार को रफीक कुछ साथियों के साथ टहलने के लिए सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज की ओर गया था। इस दौरान वह सड़क पार करने लगा। तभी सहारनपुर की ओर से आई ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में लिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद साथी उठाकर उसे निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उसे रेफर कर दिया।
वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान जानकारी मिलने पर संस्था के जिम्मेदार भी अस्पताल पहुंच गए और वह उसे लेकर मुजफ्फरनगर जाने लगे। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर तक मदरसे के छात्रों ने हंगामा भी किया। मदरसा जामिया तुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अहसान ने बताया कि छात्र के परिजनों को फोन से घटना की बाबत जानकारी दी गई। लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने या पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उनके कहने पर शव को दिल्ली से फ्लाइट के जरिये कश्मीर भेजने की तैयारी की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/