फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur Journalist murder case: Recovered weapons have been sent to Agra for Ballistic testing

पत्रकार हत्याकांड: बैलेस्टिक जांच के लिए भेजे हथियार, आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

Sun, 15 Sep 2019 12:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 15 Sep 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Journalist murder case: Recovered weapons have been sent to Agra for Ballistic testing
पत्रकार आशीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में पत्रकार आशीष और उनके भाई आशुतोष की हत्या के मामले में आरोपियों से बरामद हथियारों को पुलिस ने बैलेस्टिक जांच के लिए आगरा भिजवाया है। इसके अलावा बरामद कारतूस के खोखे एवं अन्य बरामद सामान को भी जांच के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन


शहर के माधव नगर निवासी पत्रकार आशीष और उसके भाई आशुतोष की 18 अगस्त को सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिपाल, सूरज और सन्नी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से लाइसेंसी एक रायफल, लाइसेंसी एक डबल बैरल बंदूक एवं तीन तमंचे बरामद किए। नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड में आरोपियों से बरामद असलाह को बैलेस्टिक जांच के लिए आगरा भेज दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्रकार मर्डर केस: पुलिस ने छठा आरोपी दबोचा, नाबालिग ने बताई घटना की पूरी सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मौके से बरामद किए गए खाली कारतूस एवं अन्य वस्तुओं को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मामले में विवेचना में 50 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। 

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पत्रकार आशीष और उसके भाई आशुतोष हत्याकांड में आरोपियों से बरामद हथियारों को बैलेस्टिक जांच के लिए भेज दिया गया है। मौके से बरामद माल मुकदमाती को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। लोगों के बयान लिए जाने के बाद पुलिस चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर देगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed