फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Jammu posted soldier wife's committed suicide

कश्मीर में तैनात सैनिक की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, तीन माह पहले हुई थी शादी

Tue, 05 Mar 2019 11:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Jammu posted soldier wife's committed suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर

कश्मीर में तैनात सैनिक की नवविवाहिता ने सोमवार देर रात घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। पूछताछ के लिए उसकी सास को हिरासत में ले लिया, लेकिन मंगलवार को नवविवाहिता के परिजनों द्वारा मानसिक अवसाद के चलते आत्महत्या किए जाने की तहरीर दिए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया। यह घटना यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की है।

विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला निवासी राजबहादुर सेना में है और फिलहाल उसकी ड्यूटी श्रीनगर में लगी हुई है। राजबहादुर की शादी करीब तीन माह पूर्व ही मंजू पुत्री सतेंद्र निवासी गांव भैंसवाल जनपद शामली से हुई थी। राजबहादुर के पिता अशोक कुमार अपने छोटे बेटे तरुण के साथ मेरठ में रहते हैं।
विज्ञापन


शादी के कुछ दिन बाद ही राजबहादुर ड्यूटी पर चला गया था, जबकि उसकी पत्नी मंजू अपनी सास मुकेश के साथ गांव में ही रह रही थी। सोमवार शाम नवविवाहिता अपने कमरे में सोने चली गई थी। मंगलवार सुबह सास मुकेश ने उठने के बाद पुत्रवधू को जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचकर आवाज लगाई। कोई उत्तर नहीं मिलने पर शक होने पर मुकेश देवी ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर पंखे से बनाए गए फंदे पर नवविवाहिता की लाश फांसी पर लटकी मिली। इस पर पुलिस ने मंजू के परिजनों को सूचना देते हुए लाश को फंदे से नीचे उतारकर मोर्चरी भेज दिया। वहीं, पूछताछ के लिए नवविवाहिता की सास मुकेश को भी ऐहतियातन हिरासत में ले लिया गया। मंजू की मौत की सूचना पर उसके मायके से भी परिजन गोयला पहुंच गए।

इंस्पेक्टर शाहपुर विजय बहादुर ने बताया कि नवविवाहिता के पिता सतेंद्र ने तहरीर देते हुए उसके मानसिक अवसाद में होने और इसी के चलते आत्महत्या करने की जानकारी देते हुए कार्रवाई से इंकार किया है। इसके चलते हिरासत में ली गई नवविवाहिता की सास को छोड़ दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed