फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur had a unique wedding and all the rituals without the groom were completed

अनोखी शादी: बिन दूल्हे आई बरात, सात फेरों को छोड़ पूरी की गई सभी रस्में, खूब हुई खातिरदारी

Sun, 10 Mar 2019 02:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Mar 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur had a unique wedding and all the rituals without the groom were completed
फाइल फोटो

सहारनपुर में एक शादी समारोह ऐसा हुआ है जिसमें दुल्हन पक्ष के यहां बरात तो पहुंची मगर दूल्हे के बिना। दूल्हे राजा के बिना ही बैंड बाजा बजा और वधू पक्ष ने भी बरात की जमकर खातिरदारी की। सात फेरों को छोड़ बाकी रस्में पूरी की गई। यह अनूठी शादी क्षेत्र में खासी चर्चा में रही। 

विज्ञापन


दरअसल, पुलवामा में आतंकी हमले के बाद सीमा पर तनाव और कुछ अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर पड़े असर के कारण अफगानिस्तान से दूल्हा तय समय पर नहीं आ पाया और बरात को बिना दूल्हे के ही पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन

रामपुर मनिहारान ब्लॉक के गांव कुराली निवासी नेत्रपाल का बेटा सतेंद्र अफगानिस्तान में एक अमेरिकी कंपनी में नौकरी करता है। आठ मार्च को उसकी शादी होनी थी। इसके लिए उसे तीन मार्च को अपने गांव लौटना था। पुलवामा आतंकी घटना के बाद पाक के साथ बने तनाव के चलते अफगानिस्तान से भारत आने वाली फ्लाइट कैंसिल रही। इसी कारण शादी की तारीख तक दूल्हा सतेंद्र अपने गांव नहीं पहुंच सका। इसके चलते वर और वधू पक्ष के लोग टेंशन में रहे।

दुल्हन पक्ष ने शादी की सभी तैयारी पूरी कर रखी थीं। आखिर में तय किया गया कि बिना दूल्हे के ही बरात जाएगी। मजबूरन बिना दूल्हे के ही बरात यमुनानगर पहुंची। जहां वधू पक्ष के लोगों ने बरातियों की जमकर आवभगत की। फेरों को छोड़ अन्य सभी रस्म पूरी की गईं। दावत खाने के बाद बरातियों को विदा किया गया। तय हुआ कि सतेंद्र के स्वदेश लौटने पर उसके फेरे कराकर दुल्हन को लाया जाएगा। दूल्हे के बिना बरात का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। सतेंद्र के परिजनों ने बताया कि सतेंद्र के आने पर ही फेरों और दुल्हन को लाने की तैयारी की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed