फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur got first place in the zone and second place in the state in getting punishment done.

Meerut News: सजा कराने में जोन में प्रथम और प्रदेश में सहारनपुर को मिला दूसरा स्थान

Wed, 01 Nov 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 01 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur got first place in the zone and second place in the state in getting punishment done.
पुलिस लाइन में ऑपरेशन क​न्विक्शन के तहत आयोजित कार्यक्रम में अ​धिवक्ता को सम्मानित करते मंडलायु
सहारनपुर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जनपद के 21 थानों की पुलिस ने मामलों में सशक्त पैरवी करते हुए तीन माह में 298 मामलों में 392 आरोपियों को सजा कराई है। इसके तहत सहारनपुर को मेरठ जोन में प्रथम और प्रदेश में दूसरा स्थापन प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर मंगलवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम हुआ। जिसमें अपराधियों को सजा कराने पर डीजीसी, एडीजीसी, पैरोकारों और थाना प्रभारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि मंडलायुक्त डाॅ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचना शासन और पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकता है। डीआईजी अजय साहनी ने कहा कि अपराधियों को सजा कराने में लंबी प्रक्रिया लगती है। इसके लिए वह सभी पुलिसकर्मी और न्यायायिक अधिकारी बधाई के पात्र है। जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अपराधी को जरूर सजा मिलनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति अपराध करने के बारे में न सोचे।
विज्ञापन

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने कहा कि सजा कराना किसी तपस्या कम नहीं है। पीड़ितों ने पुलिस-प्रशासन की मदद करते हुए न्यायपालिका में विश्वास रखकर धैर्य रखा। इसी का नतीजा है कि इतनी बड़ी संख्या में अपराधियों को दंड मिला है। इस मौके पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन, एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा, सीओ प्रथम अजेंद्र यादव, शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव गुप्ता, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सालिक राम गुप्ता शासकीय अधिवक्ता मेघराज सैनी, देवीदयाल शर्मा, विक्रम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय मिलने पर यह बोले पीड़ितों के परिजन :
-- बेहट क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। उन्हें पुलिस और अदालत भरोसा था। तीन साल चले मामले में अदालत ने आरोपी को दस वर्ष की सजा सुनाई है। लड़की के परिजन यह बताते हुए भावुक हो गए।


-- दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी परिवार के लोगों की आंख से उस समय नम हो गई, जब उन्होंने परिवार की चार वर्षीय बेटी के साथ हुए दुष्कर्म का दर्द बयां किया। इसके साथ ही उन्होंने तीन साल में आरोपी 25 वर्ष कारावास होने पर न्यायपालिका आभार भी जताया।
ऐसा रहा थानों का रिकॉर्ड :

--कोतवाली गंगोह पुलिस ने 120 मामलो में 153 आरोपियों सजा दिलाई
-- कोतवाली मंडी पुलिस ने 51 मुकदमों 63 आरोपियों को सजा दिलवाई
-- थाना गागलहेड़ी पुलिस ने 50 मामलों में 59 आरोपियों सजा कराई

-- थाना सरसावा पुलिस ने 49 मामलों में 58 आरोपियों को सजा कराई

-- थाना कुतुबशेर पुलिस ने 48 मुकदमों 57 आरोपियों को सजा दिलवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed