फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: For the release of 'Ravana', the tehsil was captured, shouting against the yogi

'रावण' की रिहाई के लिए दलित महिलाओं ने तहसील कब्जाई, सीएम के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 16 Jun 2017 12:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: For the release of 'Ravana', the tehsil was captured, shouting against the yogi
सहारनपुर में महिलाओं का हंगामा

सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के मास्टरमाइंड चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' की रिहाई की मांग को लेकर महिलाओं ने तहसील पर कब्जा करते हुए सीएम योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  

विज्ञापन


भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ 'रावण' की रिहाई की मांग को लेकर क्षेत्रीय दलित महिलाओं ने तहसील पर कब्जा जमाते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया और मेन गेट बंद कर किसी को भी अंदर बाहर नहीं जाने दिया। कुछ देर के लिए महिलाओं ने तहसील के सामने हाईवे पर भी जाम लगाया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने महिलाओं को समझाकर हाईवे से हटाया और अंदर लेकर गईं। यहां एसडीएम एवं सीओ ने उनका ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि उनकी बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी और किसी भी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी

Saharanpur: For the release of 'Ravana', the tehsil was captured, shouting against the yogi
महिलाओं ने रोड जाम किया

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे दलित महिलाएं तहसील पहुंचनी शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई की मांग की। काफी देर हंगामा करने के बाद महिलाएं तहसील के मेन गेट पर पहुंच गईं और गेट बंद कर किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। करीब तीन घंटे तक तहसील महिलाओं के कब्जे में रही। मेन गेट से महिलाएं नारेबाजी करते हुए बाहर हाईवे पहुंच गईं और जाम लगा दिया। कई लोगों से वाहन निकालने को लेकर महिलाओं की तीखी नोकझोंक हुई। महिलाओं ने सेना के वाहन को भी रोक लिया। सेना के जवानों ने महिलाओं को समझाकर अपना वाहन निकाला। जाम लगाए जाने का पता चलने पर सीओ इंदु सिद्धार्थ एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा मौके पर पहुंचे और महिलाओं से हाईवे से हटने के लिए कहा, लेकिन महिलाएं चंद्रशेखर की रिहाई तक हाईवे से न हटने पर अड़ी थीं। काफी समझाने पर महिलाओं को हाईवे से हटाया गया और सीओ उन्हें अंदर तहसील में ले गईं। यहां एसडीएम कार्यालय में उनसे वार्ता कर उनका ज्ञापन ले लिया और आश्वासन दिया गया कि उनकी बात को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और किसी भी निर्दोष की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। इसके बाद ही महिलाएं वापस अपने-अपने गांवों को लौटी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed