फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur : Five Month-Old Baby Girl Throat-Slit While Sleeping Beside Mother in Gagalhedi, UP

Saharanpur: मां के बगल में सो रही थी मासूम, सुबह लहूलुहान मिली, 5 माह की इशिका की गला रेतकर हत्या

Wed, 28 May 2025 02:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 28 May 2025 02:28 PM IST
सार

हारनपुर के गागलहेड़ी के गांव कुतुबपुर कुसेनी में मां के पास सो रही पांच माह की इशिका की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजन और मां को रात में कोई आहट तक नहीं लगी।

विज्ञापन
Saharanpur : Five Month-Old Baby Girl Throat-Slit While Sleeping Beside Mother in Gagalhedi, UP
इश्किा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में गांव कुतुबपुर कुसेनी में मंगलवार रात एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। महज पांच माह की मासूम बच्ची इशिका की उस वक्त गला रेतकर हत्या कर दी गई, जब वह अपनी मां शिवानी पत्नी राजन की गोद में सो रही थी।

विज्ञापन


किसी को भनक तक नहीं लगी
रात भर बच्ची अपनी मां के बगल में सोती रही, लेकिन किसी को एक आहट तक महसूस नहीं हुई। सुबह जब शिवानी की नींद खुली तो इशिका बिस्तर पर खून से लथपथ मिली। यह देख परिवार वालों के होश उड़ गए। बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 मई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बिना सूचना अस्पताल ले गए परिजन
परिजन पहले घटना को निजी स्तर पर संभालने की कोशिश करते रहे। बाद में अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी व्योम बिंदल और एएसपी मनोज कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घर की गहन जांच की और नमूने लिए।

माता-पिता की पहली संतान थी इशिका 
इशिका के पिता रोहित अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर के हैं और केरल में सैलून पर काम करते हैं। दो साल पहले रोहित की शादी हुई थी, और इशिका उनकी पहली संतान थी। घटना की सूचना रोहित को दे दी गई है, वह केरल से लौट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed