फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Fierce fire in plastic scrap

सहारनपुर: प्लास्टिक स्क्रैप में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sat, 13 Jun 2020 07:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jun 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Fierce fire in plastic scrap
fire - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को आवासीय क्षेत्र में खाली प्लाट में पड़े प्लास्टिक के स्क्रैप में शनिवार की शाम अचानक भीषण आग लग गई। इससे आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद सीओ विजय पाल सिंह फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


शाम करीब साढ़े 4 बजे मोहल्ला सड़कपार में आयरन हैंडीक्राफ्ट कारोबारी हाजी इंतजार के आवासीय क्षेत्र में खाली पड़े प्लाट में पड़े प्लास्टिक के स्क्रैप में अचानक भीषण आग लग गई।
विज्ञापन


इससे आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शमशाद आदि के मकान की दीवारें इस प्लाट से सटी हुई थी उन्होंने आनन-फानन में अपना सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को सूचना दी। इसके बाद सीओ विजय पाल सिंह फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड ने आग बुझानी शुरू की। घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।


हाजी इंतजार ने बताया कि उनके प्लाट में कस्बे के ही एक कबाड़ी रमजानी की ओर से प्लास्टिक का स्क्रैप डाला गया था। आग किन कारणों से लगी इसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed