{"_id":"5c2a2a62bdec22570f3485a4","slug":"saharanpur-farah-faiz-says-that-suspected-terrorists-arrested-are-the-product-of-the-jamiat-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरहा फैज बोली- जमीयत की फैक्ट्री का प्रोडक्ट हैं पकड़े गए संदिग्ध आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरहा फैज बोली- जमीयत की फैक्ट्री का प्रोडक्ट हैं पकड़े गए संदिग्ध आतंकी
Mon, 31 Dec 2018 08:10 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 31 Dec 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता फराह फैज
- फोटो : अमर उजाला
तीन तलाक की मुख्य याचिकाकर्ता व सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता फरहा फैज ने इसबार जमीयत उलमा-ए-हिंद को लेकर विवादित बयान दिया है। फराह फैज ने कहा कि जमीयत संदिग्ध आतंकियों को कानूनी मद्द दे रही है। क्योंकि यह लोग इसी फैक्ट्री का प्रोडक्ट (उत्पादन) है।
विज्ञापन
रविवार को देवबंद में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं फरहा फैज ने एटीएस द्वारा दहशतगर्दी के इल्जाम में पकड़े गए मुस्लिम नौजवानों को कानूनी मद्द मुहैया कराने पर कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद यदि ऐसे लोगों की मद्द नहीं करेगी तो यह जमीयत पर आंखें तरेरने लग जाएंगे। क्योंकि यह सारे प्रोडक्ट उन्हीं की फैक्ट्री से निकले हुए हैं। ऐसे लोगों के समर्थन के कारण ही आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। जिन लोगों को जमीयत मद्द देने का काम कर रही है, जाहिर है वो आगे चलकर भी इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देंगे। क्योंकि उनको पता है कि उनके आका मद्द के लिए उनके पीछे खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
फरहा फैज ने कहा कि जमीयत ऐसे लोगों को किसी भी प्रकार की मद्द देकर स्वयं को बेनकाब कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के बहुत से मदरसों को विदेशों से फंडिंग मिल रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/