{"_id":"645a103092d702b657022705","slug":"saharanpur-elderly-dies-under-suspicious-circumstances-injury-marks-found-on-face-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, चेहरे पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, चेहरे पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 09 May 2023 02:50 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 09 May 2023 02:50 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बुजर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के अबेहटा क्षेत्र के रनियाला दयालपुर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के समय व्यक्ति के परिजन गांव में ही एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके फर पहुंचकर जानकारी हासिल की। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव वासी समय सिंह के पुत्र ललित कुमार ने बताया कि मंगलवार को परिवार के लोग गांव में हो रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। करीब साढ़े दस वह खेत में चेरी बुआई करके कार्यक्रम में जाने के लिए घर के सामने से गुजरा, उस समय तीन लोग उसके पिता के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। ललित ने बताया कि ग्यारह बजे के करीब उसका बेटा आकाश घर आया तो उसने अपने बाबा समय सिंह पुत्र सुक्कड़ (60) को चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा पाया।
विज्ञापन
समय सिंह के मुंह पर चोट के निशान थे तथा मुंह ख़ून से लथपथ था। आकाश ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसपी देहात सूरज जैन,सीओ नकुड नीरज सिंह, कोतवाल राजेन्द्र प्रसाद बशिष्ठ, चौकी प्रभारी संदीप कुमार अधाना मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में एसएसपी विपिन टाडा भी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात सूरज जैन ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन