फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Elderly dies under suspicious circumstances, injury marks found on face

Saharanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, चेहरे पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 May 2023 02:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 May 2023 02:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बुजर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: Elderly dies under suspicious circumstances, injury marks found on face
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के अबेहटा क्षेत्र के रनियाला दयालपुर गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के समय व्यक्ति के परिजन गांव में ही एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके फर पहुंचकर जानकारी हासिल की। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गांव वासी समय सिंह के पुत्र ललित कुमार ने बताया कि मंगलवार को परिवार के लोग गांव में हो रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। करीब साढ़े दस वह खेत में चेरी बुआई करके कार्यक्रम में जाने के लिए घर के सामने से गुजरा, उस समय तीन लोग उसके पिता के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। ललित ने बताया कि ग्यारह बजे के करीब उसका बेटा आकाश घर आया तो उसने अपने बाबा समय सिंह पुत्र  सुक्कड़ (60) को चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा  पाया।
विज्ञापन


समय सिंह के मुंह पर चोट के निशान थे तथा मुंह ख़ून से लथपथ था। आकाश ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसपी देहात सूरज जैन,सीओ नकुड नीरज सिंह, कोतवाल राजेन्द्र प्रसाद बशिष्ठ, चौकी प्रभारी संदीप कुमार अधाना मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में एसएसपी विपिन टाडा भी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात सूरज जैन ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed