फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Driver and conductor were murdered to avenge the death of his brother

डबल मर्डर में बड़ा खुलासा: ये निकली हत्या की वजह, वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 12:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 13 Nov 2024 12:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रुड़की-पंचकुला मार्ग पर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस की गोली पैरों में लगने से दोनों घायल हुए हैं। वहीं पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह बताई है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले से ही हत्या की धमकी दे रखी थी।  

विज्ञापन
Saharanpur: Driver and conductor were murdered to avenge the death of his brother
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नागल में रुड़की-पंचकूला हाईवे पर हुए दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड में वांछित चल रहे 25000 के इनामी शादाब और उसके साथी आमिर को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पकड़ लिया गया। सहारनपुर के नांगल थाना इलाके के लाखनोर बाईपास पर दो लोगों की हत्या की गई थी। 

विज्ञापन


पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि शादाब के भाई मारूफ की एक साल पहले तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। मारूफ और हसनैन में दोस्ती थी। शादाब हसनैन को ही मारूफ की मौत का जिम्मेदार मानता था। तभी से उसने धमकी दे रखी थी कि जब भी मौका मिलेगा वह हसनैन की हत्या कर देगा। हसनैन इस डर से मारूफ की मौत के बाद घर से नहीं निकला था।
विज्ञापन


वह दो दिन पहले ही ट्रक पर परिचालक की नौकरी के लिए घर से बाहर निकला था। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पकड़े जाने के बाद शादाब ने इसी रंजिश में हसनैन और शोएब की हत्या करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीते शनिवार को हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र  के गांव सिकंदरपुर निवासी परिचालक हसनैन और गंगोह के चालक शोएब की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में हसनैन के परिजनों ने अपने गांव निवासी शादाब, उसके दो भाइयों और पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना वाले दिन से ही पुलिस की कई टीमें हत्यारोपियों  की तलाश के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी।

एसपी ने घोषित किया था 25000 का इनाम
एसएसपी ने मुख्य हत्यारोपी शादाब उर्फ सोनू पुत्र इकबाल पर 25000 का इनाम घोषित किया था। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बीती रात प्रभारी निरीक्षक नागल लाखनौर सीडकी मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कर आती दिखाई दे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगे। आगे जाकर उनकी गाड़ी बंद हो गई। वे नीचे उतर फायरिंग कर भागने लगे।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए बदमाश
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों बदमाश गोली लगने के बाद घायल होने पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुठभेड़ में घायल हुआ आमिर, शादाब का साथी है तथा वह मेरठ के सरधना का रहने वाला है।

एसपी देहात ने बताया कि घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। हत्याकांड के पीछे की वजह के बारे में उनसे जानकारी ली जा रही है। बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस और हत्या में प्रयुक्त कार बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed